हर गांव में घर-घर मिलेगी नल जल की सुविधा
गोविदपुर सांसद पीएन सिंह ने कहा कि 2024 तक झारखंड के हर गांव में हर घर नल जल की सु
गोविदपुर : सांसद पीएन सिंह ने कहा कि 2024 तक झारखंड के हर गांव में हर घर नल जल की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी योजना तय की है। सभी राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में विशेष सहायता भी दी जा रही है। गांव का विकास भारत सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में वर्ष 2014 से ही कार्य हो रहे हैं। उन्होंने उक्त बातें मंगलवार को जमडीहा पंचायत के चैनपुर गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान दो सौ ग्रामीणों के बीच कंबल भी बांटे। कहा कि ठंड में गरीबों को कंबल बांटना पुण्य का काम है। किसी भी गरीब को ठंड से मरने नहीं दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि कोरोना विकास कार्यो को कुछ हद तक प्रभावित किया है, लेकिन इस वर्ष विकास की रफ्तार तेज होगी। इसके लिए प्रयास शुरू हो गया है। केंद्र सरकार भी लगातार जनता के हितों में कई कदम उठा रही है। अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू संचालन अमरदीप सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश शर्मा ने किया।
मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, सांसद के जिला प्रतिनिधि नीतिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, ओम प्रकाश बजाज, सुजीत चौधरी, गोविद महतो, तालेश्वर साहू, रामेश्वर महतो, षष्टिचरण महतो, सतीश चंद्र महतो, कमल महतो, मिथिलेश गोप, सती लाल महतो आदि उपस्थित थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल वरीय नेता बलदेव महतो एवं सतीश चंद्र महतो ने नौडीहा परस बनिया एवं नगरकियारी के विभिन्न क्षेत्रों में डेढ़ सौ गरीबों के बीच कंबल वितरण किया।