हंगामे के बीच जलसहिया का चयन
मैथन : मैथन स्थित कालीपहाड़ी पूरब पंचायत भवन में शनिवार को हंगामे के बीच जलसहिया का चयन किया गया। ग्र
मैथन : मैथन स्थित कालीपहाड़ी पूरब पंचायत भवन में शनिवार को हंगामे के बीच जलसहिया का चयन किया गया। ग्राम सभा में बहुमत के आधार पर पोड़ाडीह ग्राम निवासी पान मुनी मुर्मू को जलसहिया चुना गया। इस पद के लिए 5 महिलाओं ने आवेदन दिया था। चयन के दौरान ¨सह बस्ती की कुछ महिलाओं ने मुखिया सारथी मरांडी पर भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि मुखिया ने कहा कि चयन ग्राम सभा बुलाकर बहुमत के आधार किया गया। चयन से पूर्व जलसहिया ज्योति शर्मा को सर्वसम्मति से पदमुक्त किया गया। चयन के दौरान समन्वयक मो. फारुख, मुखिया सारथी मरांडी, उप मुखिया राजेश चौधरी, वार्ड सदस्य शमीमुल अंसारी, पंचम चौधरी, रोजगार सेवक शोभा कुमारी, वार्ड सदस्य सुरेंद्र हेम्ब्रम, पीएसएस अब्बू सलाम, संजीव कुमार, वार्ड सुशील मरांडी, निखिल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।