Dhanbad: क्रिसमस डे व नववर्ष के पहले केक की बढ़ी मांग, चोको क्रीम व फ्रैश क्रीम केक बनी पहली पसंद
क्रिसमस डे व नववर्ष को लेकर शहर में स्थित बेकरी पर केक की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में क्रिसमस-डे व नववर्ष पर केक कंटिग न हो तो खुशिंया अधूरी से लगती है। ऐसे में बाजार में केक की डिमांड बढ़ गई है और एडवांस बुकिंग हो रही है।
जासं, धनबादः क्रिसमस डे व नववर्ष को लेकर शहर में स्थित बेकरी पर केक की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में क्रिसमस-डे व नववर्ष पर केक कंटिग न हो तो खुशिंया अधूरी से लगती है। ऐसे में बाजार में केक की डिमांड बढ़ गई है और एडवांस बुकिंग हो रही है। वैसे तो क्रिसमस विशेष समुदाय का त्योहार है। लेकिन इस माैके पर केक का लुत्फ सभी उठाते हैं। यहीं वजह है कि केक की डिमांड भी पहले की अपेक्षा बढ़ी है। यह त्योहार बिना केक अधूरा माना गया है। लेकिन इन दिनों क्रिसमस को लेकर क्रिसमस से जुड़े कई प्रकार के केक मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग आकार में डिमांड के अनुसार केक की मांग हैं।
क्रिसमस डे व नववर्ष के लेकर केक की बढ़ी मांग
क्रिसमस डे व नववर्ष नजदीक आते ही केक की मांग बेकरियों में बढ़ गई है। मनईटांड़ के मां दुर्गा बेकरी के संचलक बिट्टू कुमार ने बताया कि गम वर्ष की तुलना में इस बार केक को आर्कषक तरीके से बेहतर स्वाद के साथ तैयार किया जा रहा है। कई लोग क्रिसमस को लेकर अपने मनपसंद केक का आर्डर देना शुरू कर दिए है। इसलिए कारीगरों की संख्या बढ़ाकर केक बनाने का कार्य किया जा रहा। क्रिसमस को लेकर इस बार सबसे अधिक चोको क्रीम केक व फ्रैश क्रीम केक पंसद किया जा रहा है। जो एक पाउंड का 200-350 रुपया में बिक रहा है। इसके अलावा फ्रूट केक, चाकलेट, बटर केक, प्लेम केक, फ्रैशफूड केक, राइस व प्लेम केक बनाया जा रहा है।
इम्युनिटी बूस्ट बढ़ाने के लिए फ्रूट केक कर रहे तैयार
क्रिसमस डे व नव वर्ष काे लेकर आकर्षक डिजायनों और कई फ्लेवर के केक तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही कोरोना के कारण इम्युनिटी बूस्ट बढ़ाने के लिए फ्रूट केक तैयार किया जा रहा है। वो आर्कषक तरीके से। जिसे देखते ही लोगो का मन माैह ले रहा है। तथा खाने भी बेहद स्वादिष्ट है। क्रिसमस के दिन केक मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए लोग केक की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।