Holi Special Train 2021: घर जाने को कंफर्म सीट नहीं मिल रही तो चिंता की बात नहीं, चुनें स्पेशल ट्रेनों का विकल्प
अगर आपने अभी भी उत्तर बिहार जाने के लिए टिकट नहीं लिया है और कंफर्म सीट ढूंढ़ रहे हैं तो स्पेशल ट्रेन हाजिर है। सिकंदराबाद से समस्तीपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। इस ट्रेन से रांची बोकारो धनबाद और देवघर के यात्री समस्तीपुर पहुंच सकते हैं।
धनबाद, जेएनएन। होली के कारण इस समय ज्यादातर ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। यात्री परेशान हैं। ऐसे यात्रियों के लिए रेलवे व्यवस्था में जुट गया है। रेल यात्री स्पेशल ट्रेनों का विकल्प चुन सकते हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तर बिहार, दक्षिण भारत और छत्तीसगढ़ के लिए इस बार कई स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। यात्री अपने डेस्टिनेशन के अनुसार ट्रेनों का चयन कर सकते हैं। इसके साथ ही मार्च तक चलने वाली ट्रेनों के फेरे भी जून तक बढ़ा दिए गए हैं। इससे होली के बाद वापसी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने ट्वीट कर होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है।
होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इससे यात्रीगण सुविधाजनक ढंग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे । pic.twitter.com/qhUohuSBN0
— East Central Railway (@ECRlyHJP) March 24, 2021
- 24 मार्च की रात खुली 07040 हैदराबाद-रक्सौल होली स्पेशल 26 मार्च को तड़के 3:45 पर धनबाद आएगी। जसीडीह होकर शाम 4:50 पर रक्सौल पहुंचेगी।
- 07039 रक्सौल-हैदराबाद होली स्पेशल 31 मार्च को चलेगी। रक्सौल से तड़के 3:25 पर खुलकर शाम 4:15 पर धनबाद, शाम 6:20 पर बोकारो होकर दूसरे दिन रात 10:15 पर हैदराबाद पहुंचाएगी।
- 04222 लखनऊ-कोलकाता होली स्पेशल शुक्रवार व मंगलवार को 30 मार्च तक चलेगी। लखनऊ से रात 11:35 पर खुलकर दोपहर 2:20 पर धनबाद और रात 9:45 पर कोलकाता पहुंचेगी।
- 04221 कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल शनिवार व बुधवार को 31 मार्च तक चलेगी। कोलकाता से रात 11:55 पर खुलकर तड़के 4:35 पर धनबाद और रात 8:30 पर लखनऊ पहुंचाएगी।
- 04520 नांगल डैम-कोलकाता होली स्पेशल 27 मार्च को चलेगी। नांगलडैम से सुबह 6:50 पर खुलकर जसीडीह, आसनसोल होकर दोपहर 2:45 पर कोलकाता पहुंचेगी।
- 04519 कोलकाता-नांगलडैम होली स्पेशल 29 मार्च को चलेगी। कोलकाता से सुबह 7:40 पर खुलकर आसनसोल व जसीडीह के रास्ते शाम 3:55 पर नांगलडैम पहुंचाएगी।
इन ट्रेनों के बढ़े फेरे
- धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस 30 जून तक चलेगी।
- पटना से धनबाद आनेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस एक जुलाई तक चलगी।
- गोमो-बोकारो होकर चलने वाली रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस दोनों ओर से 30 जून तक चलेगी।
- जसीडीह-आसनसोल होकर चलने वाली राजेंद्र नगर-दुर्ग स्पेशल 20 अप्रैल तक चलेगी।
- दुर्ग से राजेंद्र नबर जानेवाली स्पेशल ट्रेन के फेरे 22 अप्रैल तक बढ़ाए गए हैं।
- बरकाकाना-पटना पालामू एक्सप्रेस अब 30 जून तक चलेगी।
- पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस के फेरे एक जुलाई तक बढ़े।
- सिंगरौली-पटना पलामू लिंक एक्सप्रेस अब 30 जून तक चलेगी।
- पटना-सिंगरौली पलामू लिंक एक्सप्रेस एक जुलाई तक चलेगी।
- हटिया-गोरखपुर माैर्य एक्सप्रेस अब एक जुलाई तक चलेगी।
- गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस के फेरे में 30 जून तक विस्तार
- महुदा-गोमो होकर चलने वाली शालीमार-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 जून तक चलेगी।
- गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 जून तक चलेगी।
26 मार्च की रात सिकंदराबाद से चलेगी होली स्पेशल, बोकारो-धनबाद होकर जाएगी समस्तीपुर
अगर आपने अभी भी उत्तर बिहार जाने के लिए टिकट नहीं लिया है और कंफर्म सीट ढूंढ़ रहे हैं तो स्पेशल ट्रेन हाजिर है। 26 मार्च की रात सिकंदराबाद से समस्तीपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलने वाली है। इस ट्रेन से रांची, बोकारो, धनबाद और देवघर के यात्री समस्तीपुर पहुंच सकते हैं। वापसी में इस ट्रेन को एक अप्रैल को चलाया जाएगा जो समस्तीपुर से सिकंदराबाद जाएगी। होली के बाद वापसी के लिए भी इस ट्रेन का विकल्प चुन सकते हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में वृद्धि की गई है। pic.twitter.com/bVXdw7Cv2m— East Central Railway (@ECRlyHJP) March 25, 2021
- 07037 सिकंदराबाद-समस्तीपुर स्पेशल
- सिकंदराबाद - रात 10:15
- बोकारो - रात 1:40
- धनबाद - तड़के 3:45
- जसीडीह - सुबह 6:47
- समस्तीपुर - दोपहर 12:20
- 07038 समस्तीपुर-सिकंदराबाद स्पेशल
- समस्तीपुर - सुबह 8:20
- जसीडीह - दोपहर 1:05
- धनबाद - शाम 4:15
- बोकारो - शाम 6:20
- सिकंदराबाद - रात 9:35