Move to Jagran APP

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संस धनसार बच्चे देश के भविष्य होते हैं। बच्चों में बौद्धिक विकास के लिए चित्रकला उत्तम साधन ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 08:10 PM (IST)
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संस, धनसार : बच्चे देश के भविष्य होते हैं। बच्चों में बौद्धिक विकास के लिए चित्रकला उत्तम साधन है। उक्त बातें रविवार को बस्ताकोला नागेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में महात्मा बुद्ध वेलफेयर ट्रस्ट की शाखा अध्यक्ष ललिता देवी ने कही।

loksabha election banner

ट्रस्ट की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पांच वर्ष से 12 वर्ष तक के 60 बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया था। प्रकृति, प्रदूषण व जीव जंतु के विषय पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने कोरे कागज में आकर्षक मनभावन चित्र बनाए। इस दौरान देश भक्ति व पुराने गीतों की प्रस्तुति कर बच्चों ने उपस्थित लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया।

मौके पर अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव प्रतिमा कुमारी, कोषाध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी कला को उजागर करना है। ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया जाता है। प्रतियोगिता के तीन वर्गों में प्रथम स्थान पानेवाले बेंगू यादव, विशाल पासवान, दिव्या कुमारी, द्वितीय सपना कुमारी, नीतिका कुमारी, तेज प्रताप चौहान व तृतीय स्थान आयुष पासवान, सक्षम कुमार, हार्दिक कुमार को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया गया। अन्य बच्चों को भी सहानुभूति उपहार व प्रमाण पत्र दिए गए। बच्चे भी पुरस्कार पाकर खुश थे। अभिभावकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। वो कुछ अच्छा करने को प्रेरित होते हैं। इस तरह का आयोजन बराबर होते रहना चाहिए ताकि बच्चों का उत्साहवर्धन होता रहे और वो नई ऊंचाइयों को छुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.