Move to Jagran APP

Johar Jan Ashirwad Yatra: कांग्रेस-झामुमो पर रघुवर ने बोला जोरदार हमला, कहा-पाक की भाषा बोलेने वालों को जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता

इतने साल तक इन्होंने राज किया लेकिन झारखण्ड को क्या मिला? मुख्यमंत्री ने खुद ही सवाल का जवाब देते हुए कहा-गरीबी राजनीतिक अस्थिरता भ्रष्टाचार का कलंक।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 04:04 PM (IST)
Johar Jan Ashirwad Yatra: कांग्रेस-झामुमो पर रघुवर ने बोला जोरदार हमला, कहा-पाक की भाषा बोलेने वालों को जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता
Johar Jan Ashirwad Yatra: कांग्रेस-झामुमो पर रघुवर ने बोला जोरदार हमला, कहा-पाक की भाषा बोलेने वालों को जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता

धनबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विकास, परिवारवाद और राष्ट्रवाद को लेकर कांग्रेस के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और जेएमएम वाले अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। विकास इन्हें हजम नहीं हो रहा है। जनता ने इन्हें नकार दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में भी जनता कांग्रेस और झामुमो को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

loksabha election banner

अबकी बार जेएमएम मुक्त झारखण्ड बनाएंगेः जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को धनबाद विधानसभा क्षेत्र के गोधर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एमएम और कांग्रेस के झूठ से हमें झारखण्ड को बचाना है। इतने साल तक इन्होंने राज किया लेकिन झारखण्ड को क्या मिला? मुख्यमंत्री ने खुद ही सवाल का जवाब देते हुए कहा-गरीबी, राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार का कलंक। अबकी बार जेएमएम मुक्त झारखण्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस का विकास सिर्फ एक परिवार तक सीमित है। जेएमएम और कांग्रेस वाले स्कूलों में बेंच डेस्क तक नहीं लगवा पाए। ये क्या विकास करेंगे?  इन्हें बस घोटाला करना आता है। सत्ता का खेल खेलना आता है। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा पर मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को धनबाद पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा की शुरूआत निरसा विधानसभा क्षेत्र के जूनकूदर से की। गुरुवार को यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया-

झारखंड में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकारः गोधर मैदान में मुख्यमंत्री को सुनने और देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी को झारखण्ड की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया। झारखण्ड के जन-जन के मन में मोदीजी बसते हैं। फिर एक बार धनबाद में कमल खिलेगा, फिर एक बार झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

मजदूरी का पगार लेने आया हूंः सीएम ने कहा कि पांच साल मजदूरी की अब पगार लेने आया हूं। मैने हर काम में जन भागीदारी तय की। योजना बनाओ अभियान से बजट निर्माण तक। अब उसका हिसाब भी देने जनता के बीच आया हूं। सीएम ने कहा कि धनबाद के माहौल से लग रहा है 65 नहीं 70 पार होगा। सीएम ने कहा कि हार्ड कोक उद्योग को फिर लिंकेज का कोयला मिलेगा। लाल झंडे की गुडागर्दी अब नहीं चलेगी। भट्ठे बंद नहीं होने देंगे। मजदूरों को रोजगार मिलेगा।

विनोद बाबू की उपेक्षा के सवाल पर झामुमो को कठघरे में खड़ा कियाः मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन के अगुवा और कुर्मियों के सबसे बड़े नेता विनोद बिहारी महतो की उपेक्षा करने का आरोप झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पर लगाया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले बिनोद बिहारी महतो जी को भुला दिया। हमारी सरकार ने उनकी स्मृति में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया है। वनांचल आंदोलनकारियों को हमारी सरकार प्रतिमाह सम्मान राशि दे रही है। समारोह में सांसद पीएन सिंह, पूर्व  केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री सजय झा, रूपेश सिन्हा, मुकेश पांडेय आदि उपस्थित थे।

पत्नी के साथ ढुलू ने सीएम का किया जोरदार स्वागतः जोहार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोधर के बाद बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माथाबांध मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। इस माैके पर बाघमारा के विधायक ढुलू महतो और उनकी पत्नी सावित्री देवी ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। माथाबांध के बाद तोपचांची होते हुए गिरिडीह के लिए निकल पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.