Move to Jagran APP

Dumka By-election: भाभी सीता के तल्ख तेवर के बीच मुख्यमंत्री हेमंत को प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती, तीन दीन दुमका में डेरा डाल बनाएंगे हवा

झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दाैरान हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री बनने के बाद दुमका से इस्तीफा दे दिया। इस कारण उपचुनाव होना है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 08:46 AM (IST)
Dumka By-election: भाभी सीता के तल्ख तेवर के बीच मुख्यमंत्री हेमंत को प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती, तीन दीन दुमका में डेरा डाल बनाएंगे हवा
Dumka By-election: भाभी सीता के तल्ख तेवर के बीच मुख्यमंत्री हेमंत को प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती, तीन दीन दुमका में डेरा डाल बनाएंगे हवा

दुमका, जेएनएन। Dumka By-election मुख्यमंत्री बनने के दस महीने बाद हेमंत सोरेन के सामने पहली बड़ी चुनाैती आन पड़ी है। यह चुनौती है-दुमका विधानसभा उपचुनाव। सोरेन को अपनी प्रतिष्ठा बचाने और राजनीतिक धाक जमाने के लिए उपचुनाव में विजयश्री वरण करना होगा। इस बात को वे भी राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं। यही कारण है कि उपचुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही दुमका के रण में उतरना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को दुमका आ रहे हैं। वे तीन दिन तक प्रवास करेंगे। इस दाैरान झामुमो के पक्ष में हवा बनाएंगे। 

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के दाैरान हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री बनने के बाद दुमका विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। इसी कारण उपचुनाव की नाैबत आई है। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव कराने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि नवंबर से उपचुनाव हो सकता है। सोरेन के लिए दुमका का उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। क्योंकि उन्हीं की खाली की हुई सीट है। उपचुनाव को मुख्यमंत्री हल्के में नहीं ले सकते हैं। दुमका में भाजपा से सीधी चुनाैती मिलती रही है। 2014 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए सोरेन भाजपा की लुईस मरांडी के हाथों पराजित हो गए थे। उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा भी पूरी ताकत लगा रही है। झामुमो के अंदर की राजनीति भी असहज करने वाली है। मुख्यमंत्री की भाभी जामा की विधायक सीता सोरेन के तेवर भी तल्ख है। वे झामुमो की विधायक होते हुए भी विपक्ष की तरह काम कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिवसीय प्रवास के लिए सोमवार को रांची से दुमका आएंगे। वे हेलिकाप्टर से शाम चार बजे दुमका आएंगे। बुधवार की दोपहर रांची के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। नवंबर में दुमका विधानसभा का उप चुनाव होना है। इस नाते सीएम के आगमन से झामुमो समर्थकों में उत्साह है। सीएम पहले दिन शहर के प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। एक दिन दुमका विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में जाकर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच भी जाएंगे। इंडोर स्टेडियम में ऋण  सह परिसंपत्ति वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन इससे पहले दो बार दुमका आ चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.