Move to Jagran APP

छक्का मारने की कोशिश में मुख्यमंत्री के हाथों Caught & Bowled हुईं पूर्णिमा, देखें-Video

Friendship Cricket Match जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गेंद पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शॉट लगाया लेकिन सीएम भी कहां कम थे उछलकर कैच लपक लिया। झरिया विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की गेंदों पर भी एक से बढ़कर एक शॉट लगाए।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 06:23 AM (IST)
छक्का मारने की कोशिश में मुख्यमंत्री के हाथों Caught & Bowled हुईं पूर्णिमा, देखें-Video
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गेंग पर शॉट मारती पूर्णिमा नीरज सिंह ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन।  Friendship Cricket Match झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हर राजनीतिक गतिविधियों को ट्विटर पर शेयर करती हैं। दो दिन पहले रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के इतर विधायकों ने क्रिकेट खेला। इस मैत्री क्रिकेट मैच को खेलने के लिए विधायकों की दो टीम बनी थी, मुख्यमंत्री एकदाश और अध्यक्ष एकादश। इसमें पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों ने भाग लिया। इसमें उस समय माहौल और मस्तीभरा बन गया जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गेंद पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने शॉट लगाया, लेकिन सीएम भी कहां कम थे उछलकर कैच लपक लिया। मुख्यमंत्री ने कट एंड बोल्ड कर दिया। इसका वीडियो पूर्णिमा नीरज सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसे लोग लाइक कर रहे हैं।

loksabha election banner

झरिया विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की गेंदों पर भी एक से बढ़कर एक शॉट लगाए। इस क्रिकेट मैच पर छोटा सा वीडियो क्लिप विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जेएससीए स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय पिच पर खेलने का दुर्लभ अवसर मिला। अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री ने गेंदबाजी कर उत्साहवर्धन किया।

अध्यक्ष एकादश की हुई जीत

मुख्यमंत्री एकादश बनाम स्पीकर एकादश मैत्री क्रिकेट मैच में स्पीकर एकादश की जीत हुई। सीएम एकादश की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 73 रन बनाए। केट खोकर 73 रन बनाए। टीम के लिए प्रदीप यादव ने सबसे अधिक 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हए स्पीकर एकादश की टीम ने 10.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 74 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम किया। विजेता टीम के कप्तान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। धनबाद के विधायकों में ढुलू महतो और इंद्रजीत महतो का प्रदर्शन अच्छा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.