Move to Jagran APP

Jharkhand Unlock 1: तीन जून से धनबाद में खत्म हो सकता लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने पूछा-साथियों, कैसा होना चाहिए अनलॉकन 1

Jharkhand Unlock 1 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को राहत देने का मन बना लिया है। इस दिशा में उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बड़ा संदेश दिया है। ट्विटर पर जनता से अनलॉक-1 पर सुझाव मांगे हैं। मुख्यमंत्री के ट्वीट को लोग पंसद कर रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 11:05 AM (IST)
Jharkhand  Unlock 1: तीन जून से धनबाद में खत्म हो सकता लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने पूछा-साथियों, कैसा होना चाहिए अनलॉकन 1
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Unlock 1 Jharkhand कोरोना और लॉकडाउन से परेशान धनबाद की जनता को आने वाले दिनों में राहत मिलेगी। धनबाद समेत पूरे झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। इसी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को राहत देने का मन बना लिया है। इस दिशा में उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बड़ा संदेश दिया है। ट्विटर पर जनता से अनलॉक-1 ( Unlock Jharkhand) पर सुझाव मांगा है। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबंगज और पाकुड़ के लोगों में खुशी देखी जा रही है। अब उम्मीद की जा रीह है कि जल्द ही लॉकडाउन से राहत मिलेगी। 

loksabha election banner

22 अप्रैल से 3 जून तक झारखंड में लॉकडाउन

झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से लॉकडाउन जारी है। माैजूदा लॉकडाउन की अवधि 3 जून की सुबह 6 बजे तक है। इस बीच मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पूछा है-साथियों, कैसा होना चाहिए अनलॉक 1 ? जाहिर है 22 अप्रैल से जारी लॉकडाउन के बाद अब सरकार अनलॉक की तरफ जाना चाहती है। इस बाबत जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। निर्णय से पहले मुख्यमंत्री लोगों से सुझाव लेना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद व्यवसायी वर्ग में खुशी देखी जा रही है। फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका और महासचिव अजय नारायण लाल ने मुख्यमंत्री के ट्वीट का स्वागत किया है। दोनों ने मुख्यमंत्री को पत्रलिखकर लॉकडाउन के दाैरान सभी दुकानों को खोलने की इजाजत मांगी थी।

केंद्रीय गृह सचिव के निर्देश के बाद अनलॉक पर विचार विमर्श 

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने झारखंड समेत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हाल ही में कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि 25 अप्रैल, 2021 को जारी गाइडलाइन 30 जून तक जारी रहेगा। राज्य सरकारें अपने-अपने यहां कोरोना की स्थिति को देखते हुए छूट देने या बढ़ाने पर निर्णय ले सकते हैं। इसी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को अनलॉक करने के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने पूछा है-साथियों, कैसा होना चाहिए अनलॉकन 1? इसके बाद उम्मीद जा रही है कि 3 जून सुबह 6 बजे तक जारी लॉकडाउन समाप्त हो सकता है। इसके बाद अनलॉक शुरू होगा और लॉकडाउन में क्रमवार रूप से ढील दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.