Move to Jagran APP

Jharkhand Madhupur By-Election 2021: थम गया चुनाव प्रचार, अब मतदाताओं की बारी; 17 को होगा मतदान

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान है। गुरुवार को प्रचार समाप्त हो गया। अंतिम दिन झामुमो प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रत्याशी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जोर लगाया। भाजपा और झामुमो दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 08:08 PM (IST)
Jharkhand Madhupur By-Election 2021: थम गया चुनाव प्रचार, अब मतदाताओं की बारी; 17 को होगा मतदान
बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी और गंगा नारायण सिंह ( फाइल फोटो)।

मधुपुर, जेएनएन। प्रतिष्ठापूर्ण मधुपुर विधानसभा उपचुनाव-2021 के लिए गुरुवार को प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। यहां झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए प्रचार अभियान में अंतिम जोर लगाया। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। 2 मई को पांच राज्यों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव के साथ ही मधुपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती होगी। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। झामुमो ने हुसैन के बेटे हफीजुल हसन अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। 

loksabha election banner

अब प्रशासन और मतदाता की बारी

17 अप्रैल को मधुपुर विधानसभा का उपचुनाव है। गुरूवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब खामोशी के बीच मतदाताओं को रिझाने का काम चल रहा है। भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर की गयी है। शुक्रवार को कुमैठा स्टेडियम से पोलिंग पार्टी को ईवीएम और वीवीपैट के साथ गंतव्य को रवाना किया जाएगा। शनिवार की सुबह पांच बजे 487 मतदान केंद्र पर मॉक पोल होगा उसके बाद वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 487 मतदान केंद्रों पर 3,22,090 मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें 1,70,206 पुरुष एवं 1,51,884 महिला मतदाता हैं। 4131 दिव्यांग मतदाता हैं। 2019 में 409 मतदान केंद्र पर वोट डाले गए थे।

कोरोना के कारण बढ़ाई गई बूथों की संख्या

कोरोना संक्रमण के कारण 78 सहायक केंद्र बनाए गए हैं। 487 में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील, 12 वनरेबल व 72 सामान्य बूथ हैं। देवीपुर प्रखंड में 63 बूथ व आठ सहायक बूथ, देवघर प्रखंड में 33 बूथ व छह सहायक बूथ, मधुपुर प्रखंड में 115 बूथ व 26 सहायक बूथ, मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में 44 बूथ व 15 सहायक बूथ, करौं प्रखंड में 79 बूथ व 12 सहायक बूथ तथा मारगोमुंडा प्रखंड में 75 बूथ व 11 सहायक बूथ बनाया गया है।

21 मॉडल और तीन पिंक बूथ

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 21 मॉडल ( आदर्श) व तीन महिला(पिंक) बूथ बनाया गया है। जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवन बलथरबा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन समलापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन कपसा, प्रखंड कार्यालय भवन गड़िया, नगर परिषद कार्यालय मधुपुर (कर उगाही विभाग), नगर भवन मधुपुर, मध्य विद्यालय भवन सिमरा, मध्य विद्यालय भवन करौं पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय भवन करौं पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन भलगढ़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन रानीडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन बांधडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरजोरी उत्तरी भाग, प्राथमिक विद्यालय भवन लहरजोरी, मध्य विद्यालय भवन कानो पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय भवन कानो पश्चिमी भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन फागो को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। वही महेंद्र मुनी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुपुर पूर्वी भाग व पश्चिमी भाग तथा मध्य विद्यालय भवन कल्होड़ को महिला मतदान केंद्र बनाया गया है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.