Chhath Puja 2019 : व्रतियों के लिए छठ घाटों पर बना चेंजिंग रूम, नौका व गोताखोर भी रहेंगे तैनात Dhanbad News
छठ व्रतियों के लिए तालाबों में चेंजिंग रूम बनाया गया है। साथ ही राजेंद्र सरोवर यानी बेकारबांध रानी बांध तालाब और पंपू तालाब में विशेष रूप से गोताखोर और नौका की व्यवस्था की गई है।
धनबाद, जेएनएन। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को नगर आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप ने आधा दर्जन से अधिक तालाबों का निरीक्षण किया। राजेंद्र सरोवर यानी बेकारबांध, रानी बांध तालाब और पंपू तालाब में विशेष रूप से गोताखोर और नौका की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा धनबाद अंचल के सभी तालाबों में चेंजिंग रूम बनाया गया है। इन जगहों पर चार से पांच चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इसके लिए नगर निगम ने निजी बैंकों से सहयोग लिया है। भीड़भाड़ वाले तालाबों में अलग से बैरिकेडिंग की गई है। निर्धारित सीमा में ही लोगों को तालाब के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
बेकार बांध तालाब में शनिवार शाम 6 से रविवार सुबह 11:30 बजे तक प्रवेश निशुल्क होगा। यहां पर किसी से भी शुल्क नहीं वसूला जाएगा। चकिया में आम दिनों में यहां 10 रुपये शुल्क लिया जाता है। इसके लिए निगम ने निर्देश जारी कर दिया है। शनिवार शाम के अर्घ्य और रविवार सुबह के अर्घ्य के समय नगर निगम की ओर से तैनात सुपरवाइजर प्रत्येक तालाब पर मौजूद रहेंगे।