Move to Jagran APP

Dhanbad Wether Alert: आज और कल 40 डिग्री के आसपास रहेगा पारा, बारिश और उमस से राहत के लिए अभी करना होगा इंतजार

Dhanbad Jharkhand Wether Alert मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन रहा है। 11 जून या उसके बाद से लगातार कई दिनों तक बारिश हो सकती है। 15 जून तक मानसून के भी धनबाद आगमन की संभावना है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 08:50 AM (IST)
Dhanbad Wether Alert: आज और कल 40 डिग्री के आसपास रहेगा पारा, बारिश और उमस से राहत के लिए अभी करना होगा इंतजार
धनबाद के तापमान में वृद्धि से बढ़ी गर्मी ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। जून की एक तारीख से ही गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है और दिनभर उमस भरी गर्मी पसीना छुड़ा रही है। सोमवार को शहर का तापमान 39 डिग्री रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। इससे दिनभर झुलसाने वाली गर्मी झेलनी होगी। दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार से तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। ज्यादा तापमान के कारण धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, देवघर, दुमका और गोड्डा आदि जिलों को दो-तीन दिन और गर्मी झेलनी पड़ेगी। बारिश होने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी। 

loksabha election banner

10 जून से बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 10 जून से बारिश के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आ सकती है। 10 जून से 8 से 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून देश के कई हिस्से तक पहुंच चुका है। और अब उत्तर पूर्व में भी मानसून का आगमन हो चुका है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के हिमालय वाले क्षेत्र में साइक्लोनिक सरकुलेशन भी बन रहा है। साइक्लोनिक सरकुलेशन के प्रभाव से बादलों की आवाजाही शुरू होगी जिससे धनबाद और आसपास बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, मानसून अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन रहा है। 11 जून या उसके बाद से लगातार कई दिनों तक बारिश हो सकती है। खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन के बादल ओडिशा की ओर जाएंगे। बादलों के टुकड़े इस ओर आने से यहां भी कई दिनों तक बारिश हो सकती है। 15 जून तक मानसून के भी धनबाद आगमन की संभावना है।

एक से छह जून तक 47% कम बारिश

धनबाद में मई में जहां अधिक बारिश का रिकॉर्ड बनाया था वहीं जून में लगातार सामान्य से कम बारिश का रिकॉर्ड बनता जा रहा है। एक से 6 जून के बीच धनबाद में 47 फीसद कम बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। सामान्य बारिश 23.6 एमएम की तुलना में 13.8 एमएम बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

  • 10 जून तक का संभावित तापमान
  • सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 26
  • मंगलवार अधिकतम 40 न्यूनतम 26
  • बुधवार अधिकतम 37 न्यूनतम 24
  • गुरुवार अधिकतम 31 न्यूनतम 24

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.