Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल, दो दिन बाद बरस सकती फुहारें

पूर्वी बिहार से मराठावाड़ा तक बादलों की श्रृंखला बने रहने की वजह से झारखंड के मौसम में भी बदलाव आ रहा है। बिहार से गिरिडीह होकर ही पश्चिमी विक्षोभ की हवा आ रही है जिससे गिरिडीह राज्य के सबसे ठंडे जिले में तब्दील हो गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 04:53 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 04:53 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल, दो दिन बाद बरस सकती फुहारें
मंगलवार सुबह धनबाद के धैया स्थित रानीबांध तालाब का नजारा कुछ ऐसा दिखा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। 26 और 27 जनवरी को धनबाद के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य ही बने रहेंगे। 28 जनवरी से मौसम में परिवर्तन होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान हल्की फुहार भी बरस सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 26 के बाद 27 जनवरी की सुबह भी धनबाद में कोहरा छाया रहेगा। बाद में दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी। शाम में ठंड बरकरार रहेगी। 28 और 29 जनवरी को ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान थोड़ा चढ़ा रहेगा।

prime article banner

पूर्वी बिहार से मराठावाड़ा तक बादलों की श्रृंखला बने रहने की वजह से झारखंड के मौसम में भी बदलाव आ रहा है। बिहार से गिरिडीह होकर ही पश्चिमी विक्षोभ की हवा आ रही है जिससे गिरिडीह राज्य के सबसे ठंडे जिले में तब्दील हो गया है। मौसम में यह बदलाव फरवरी महीने में भी बना रहेगा बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी और पश्चिम में भी चौक की सक्रियता बढ़ने से ठंड बढ़ने का सिलसिला पूरे फरवरी तक रुक रुक कर चलता रहेगा।

शुक्रवार तक का संभावित तापमान

  • मंगलवार अधिकतम 26 न्यूनतम 12
  • बुधवार अधिकतम 27  न्यूनतम 12
  • गुरुवार अधिकतम  26 न्यूनतम 14
  • शुक्रवार अधिकतम 24  न्यूनतम 10

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.