Move to Jagran APP

स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर धनबाद आएगी केंद्रीय टीम

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद कुष्ठ मरीजों को भी दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया। मरीजों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। 40 फीसद से अधिक दिव्यांगता होने पर ऐसे मरीजों को अलग से दिव्यांग जनों को मिलने वाली सुविधाएं से भी जोड़ा जा रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 11:42 AM (IST)
स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर धनबाद आएगी केंद्रीय टीम
स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन अभियान ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। स्पर्श कुष्ठ उन्मूलन अभियान को लेकर जिले में नए मरीजों की खोज जारी है। अभियान को लेकर जल्द केंद्रीय टीम धनबाद आने वाली है। इसकी सूचना विभाग को दी गई है। अभियान के तहत जिले में कुष्ठ मरीजों की इलाज, उनके रहने की व्यवस्था, जीवन यापन के साधन आदि के बारे में केंद्रीय टीम देखेगी। अभियान के तहत नए मरीजों  की भी खोज की जा रही है। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉक्टर सुधा सिंह ने बताया कि नए मरीजों की खोज की जा रही हैं। फिलहाल मरीजों को विशेष चप्पल प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आने जाने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। जिले में 350 सौ के आसपास कुष्ठ रोगी है।

loksabha election banner

नए मरीजों की खोज को लेकर सभी प्रभारियों को दिया गया निर्देश

नए मरीजों की खोज के लिए सिविल सर्जन ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिया है। खोज अभियान में मल्टी परपस वर्कर को भी लगाया जा रहा है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कर्मचारी और गांव की सहिया से भी मदद दी जा रही हैं।

सभी कुष्ठ मरीजों का बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद कुष्ठ मरीजों को भी दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया। इसके तहत ऐसे मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। 40 फीसद से अधिक दिव्यांगता होने पर ऐसे मरीजों को अलग से दिव्यांग जनों को मिलने वाली सुविधाएं से भी जोड़ा जा रहा है। धनबाद में कुसुंडा, बांसजोरा, लोयाबाद, बरमसिया आदि में दिव्यांग जनों के लिए विशेष आवास बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.