Move to Jagran APP

जल शक्ति अभियान का पर्यवेक्षण करने पहुंची केंद्रीय टीम, रिचार्ज पिट की तारीफ Dhanbad News

जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रह के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। 1 जुलाई से जारी यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 01:32 PM (IST)
जल शक्ति अभियान का पर्यवेक्षण करने पहुंची केंद्रीय टीम, रिचार्ज पिट की तारीफ Dhanbad News
जल शक्ति अभियान का पर्यवेक्षण करने पहुंची केंद्रीय टीम, रिचार्ज पिट की तारीफ Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। जल संरक्षण और वर्षा जल संग्रह के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। 1 जुलाई से जारी यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत धनबाद में किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को केंद्रीय टीम पहुंची। टीम ने तोपचांची झील जाकर वहां बनाए गए रिचार्ज पिट को देखा।

loksabha election banner

केंद्रीय स्तर के  नोडल पदाधिकारी आनंद शेरखानी, प्रखंड नॉडल पदाधिकारी कमलेश त्रिपाठी एवं तकनीकी पदाधिकारी विनय विद्याधर मंगलवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने नगर निगम  में वर्षा जल संरक्षण के लिए बनाए गए रिचार्ज पिट का जायजा लिया। टीम ने  वर्षा जल संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कार्यों की तारीफ की। केंद्रीय नोडल पदाधिकारी आनंद शेरखानी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से जल शक्ति अभियान चलाए जा रहा  है। इसके तहत धनबाद जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने पहुंचे हैं। अभियान का जायजा लेकर केंद्र को रिपोर्ट करेंगे । इसके बाद  केंद्रीय टीम बिरसा मुंडा पार्क में आयोजित जल शक्ति अभियान के कार्यक्रम में शामिल होते हुए पौधरोपण किया। इस माैके पर मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल, उपायुक्त अमित कुमार, डीडीसी शशि रंजन समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.