Move to Jagran APP

Dhanbad BJP Politics: किसान मोर्चा के साथ महानगर अध्यक्ष का सीजफायर, प्रमंडलीय प्रभारी कराएंगे समझौता

अनिल कुमार सिन्हा के मुताबिक कमेटी की घोषणा से पूर्व वे सांसद पीएन सिंह से मिल चुके हैं। उन्हें कमेटी के सभी पदाधिकारियों और उनके दायित्व से अवगत करा दिया था। सूची भी दी थी। उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। संशोधित कमेटी बनी तो फिर मिल लेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 10:45 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 10:45 AM (IST)
Dhanbad BJP Politics: किसान मोर्चा के साथ महानगर अध्यक्ष का सीजफायर, प्रमंडलीय प्रभारी कराएंगे समझौता
भारतीय जनता पार्टी धनबाद कार्यालय ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। भाजपा महानगर किसान मोर्चा के साथ पार्टी महानगर अध्यक्ष का विवाद सुलझने के करीब है। प्रदेश कमेटी ने भी विवाद को तूल देने के बजाय समझौता कराने पर ही जोड़ दिया। लिहाजा शोकाज करने की जगह समझौते से काम चलाया जा रहा है। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के मुताबिक महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर जी से उनकी बात हो चुकी है। अब इसे औपचारिक रूप से घोषित करने के लिए 4 मार्च को पार्टी के किसान मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी राकेश कुमार धनबाद आएंगे। वे भाजपा महानगर अध्यक्ष और किसान मोर्चा अध्यक्ष के बीच समझौते की घोषणा करेंगे। सिन्हा के मुताबिक कमेटी में कुछ फेरबदल तो की जाएगी लेकिन नाम वही रहेंगे। उनके दायित्व में कुछ परिवर्तन हो सकता है।

loksabha election banner

सांसद से ले चुके थे अनुमति

सिन्हा के मुताबिक कमेटी की घोषणा से पूर्व वे सांसद पीएन सिंह से मिल चुके हैं। उन्हें कमेटी के सभी पदाधिकारियों और उनके दायित्व से अवगत करा दिया था। सूची भी दी थी। उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। संशोधित कमेटी बनी तो फिर मिल लेंगे।

5 मार्च को धरना देंगे

सिन्हा ने कहा 4 को समझौता हो जाने के बाद 5 मार्च को किसान हित को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना देंगे। इसमें सांसद, विधायक, भाजपा महानगर अध्यक्ष सभी मौजूद रहेंगे। मैं छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद नहीं बढ़ाना चाहता। पार्टी हित के लिए काम करना चाहता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.