झरिया में सीसीए के समर्थन में सभा, निकाली तिरंगा यात्रा
झरिया/लोदना झरिया कतरास मोड़ स्थित नेहरू मैदान में गुरूवार को नागरिकता संशोधन कानून 2019 सीएए के समर्थन में भाजपा विहिप व बजरंग दल समर्थकों की सभा हुई।
झरिया/लोदना : झरिया कतरास मोड़ स्थित नेहरू मैदान में गुरूवार को नागरिकता संशोधन कानून 2019 सीएए के समर्थन में भाजपा, विहिप व बजरंग दल समर्थकों की सभा हुई। इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पाíटयां निजी स्वार्थ व राजनीतिक लाभ के लिए सीएए का विरोध कर रही हैं। लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। झरिया में रंगदारी, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के मुद्दे पर कहा कि जो 40-50 वर्षों में नहीं हुआ था। इस शहर में अब हो रहा है। इसके पीछे किसका हाथ है जनता जान रही है। झरिया के लोग चिता नहीं करें। सिंह मैंशन परिवार हमेशा यहां के लोगों के साथ है। विहिप के उमाशंकर तिवारी ने कहा कि देश के पीएम व गृह मंत्री ने दो टूक कहा है कि सीएए हर हाल में लागू होकर रहेगा। अखिलेश सिंह ने कहा कि सीएए और एनआरसी के विरोध में जो कुछ देखने को मिल रहा है, वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफलता से उपजी चिढ़ है। रमेश पांडेय ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को आदर पूर्वक नागरिकता दी जाएगी। मौके पर रतनलाल अग्रवाल, दिलीप अडवानी, अमित अग्रवाल, लल्लू झा, शैलेश सिंह, दिलीप भारती, अरिदम बनर्जी, सपन मजुमदार, जितेंद्र सिंह, डिशु कुमार, सनोज कुमार, जितेंद्र प्रसाद, सुषमा गुप्ता, तारा देवी, बेबी देवी, अरजीत कौर आदि थे।