देश को तोड़ने नहीं जोड़ने को लेकर करें संघर्ष
धनबाद बिहार कोलियरी कामगार यूनियन जगजीवन नगर कार्यालय धनबाद में शहीदे आजम भगत सिंह आयोजन समिति नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ संविधान बचाओ देश बचाओ नागरिकता बचाओ विषय पर एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया।
धनबाद : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन जगजीवन नगर कार्यालय धनबाद में शहीदे आजम भगत सिंह आयोजन समिति नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ संविधान बचाओ, देश बचाओ, नागरिकता बचाओ विषय पर एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संयोजक सत्यनारायण कुमार और संचालन नियाज अहमद ने किया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके बख्शी ने कहा कि संविधान की मूल भावना के विपरीत साप्रदायिक आधार पर सीएए को पारित किया गया है और पूरे देश में एनआरसी लागू करने की घोषणा की है। जिसका प्रथम चरण एनपीआर अप्रैल महीने से शुरू होने वाला है। यह कार्रवाई देश की एकता अखंडता और साप्रदायिक भाईचारा पर गंभीर हमला है।
सीटू झारखंड राज्य उपाध्यक्ष भारत भूषण ने एक प्रस्ताव पारित कराया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान की मूल प्रस्तावना को पढ़ा जाएगा तथा संविधान की रक्षा के लिए शपथ लेंगे। वहीं 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस को सद्भावना एकता दिवस के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर राम कृष्णा पासवान, पुनीता देवी, प्रीति भारती, एके मिश्रा, सपन मांझी, खुर्शीद आलम, सरफराज अख्तर, लीलामय गोस्वामी, गोपाल लाल, रामबालक, अनिल कुमार सिन्हा, प्रजा पासवान, बबिता आशिष, आरपी महतो, पुष्पा कुमारी, शंकरी देब, एलिजा बेथ, सुमित्रा देवी व कई अन्य साथी उपस्थित थे।