साहिबगंज में दुष्कर्म व हत्या से निरसा में उबाल
निरसा/चिरकुंडा/ कुमारधुबी साहिबगंज में आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
निरसा/चिरकुंडा/ कुमारधुबी : साहिबगंज में आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पांड्रा मोड़ पर कैंडल मार्च निकाला। अपर्णा ने कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान सरकार उस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इधर शंकर टॉकीज से कुमारधुबी चौक तक भाइपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला। चिरकुंडा महिला मंडल मोर्चा ने शहीद चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। मौके पर गौतम सेनगुप्ता, पीएन राय, बांपी चक्रवर्ती, भोला चौधरी, अनिल यादव, अरविद सिन्हा, रानी केराई, पवन शर्मा, काशी साव, राज मिश्रा, मुकेश ठाकुर, रानी सिंह, पूनम देवी, सुमित्रा देवी, शारदा देवी, संतोष मिश्रा, रंजीत मोदी, दुर्गा देवी, अजय चौधरी, अंजली बाउरी, गीता देवी, आरती देवी, तारा देवी, मनोज यादव आदि शामिल थे।