Move to Jagran APP

राजनीति सबसे बड़ा धंधा... 34 लाख बचा ले गए कीर्ति, पीएन के हाथ लगे तीन हजार Dhanbad News

प्रत्याशियों ने चुनाव में खर्च की गई राशि का हिसाब आयोग को जमा कर दिया है। इसके मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को चुनाव खर्च के लिए पार्टी की ओर से 54 लाख रुपये मिले थे

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 12:46 PM (IST)
राजनीति सबसे बड़ा धंधा... 34 लाख बचा ले गए कीर्ति, पीएन के हाथ लगे तीन हजार Dhanbad News
राजनीति सबसे बड़ा धंधा... 34 लाख बचा ले गए कीर्ति, पीएन के हाथ लगे तीन हजार Dhanbad News

धनबाद, रोहित कर्ण। कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा चुनाव भले हार गए हों लेकिन धनबाद से चुनाव लडऩा उनके लिए लाभकारी ही रहा। आजाद को अपनी जेब से तो कुछ खर्च नहीं ही करना पड़ा बल्कि वह आधी से अधिक रकम बचा ले गए। इस मामले में पीएन सिंह कुछ कम भाग्यशाली रहे। वे नाममात्र की रकम ही बचा पाए। हालांकि रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने की वजह से वे अगले पांच वर्षों में इससे कई गुना अधिक कमाई करेंगे यह अलग बात है।

prime article banner

दरअसल लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों ने चुनाव में खर्च की गई राशि का हिसाब आयोग को जमा कर दिया है। इसके मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद को चुनाव खर्च के लिए पार्टी की ओर से 54 लाख 121 रुपये मिले थे। आजाद ने जो खर्च का ब्योरा दिया है उसके मुताबिक उन्हें विभिन्न दाताओं ने सात लाख पांच हजार रुपये चंदा भी दिया। इस तरह उनके पास कुल 61 लाख 05 हजार 121 रुपये आए। इनमें से उन्होंने 26 लाख 36 हजार 38 रुपये खर्च किए और 34 लाख 69 हजार 83 रुपये बचा ले गए।

पीएन को दानदाताओं ने पूछा तक नहीं : दूसरी तरफ पीएन सिंह को आम जनता ने भले मुक्त हस्त से वोट दिया लेकिन दानदाताओं ने पूछा तक नहीं। पूर्व सांसद रहते हुए भी उन्हें एक पैसे का चंदा नहीं मिला। बस पार्टी से मिले 50 लाख रुपये के सहारे ही उन्होंने चुनाव लड़ा। इसमें से भी उन्होंने तीन हजार 69 रुपये बचा लिए। मजे की बात कि इसके बावजूद वे सांसद भी बन गए। सिंह ने चुनाव अभियान में कुल 49 लाख 96 हजार 931 रुपये खर्च किए। तीन हजार से अधिक रुपये बचाने के बावजूद पीएन सिंह सर्वाधिक खर्च करने वाले प्रत्याशी रहे। दूसरी तरफ सबसे कम खर्च निर्दलीय उमेश पासवान ने किया। उन्हें कोई चंदा भी नहीं मिला।

    चुनाव में किसने कितना खर्च किया

  • प्रत्याशी        पार्टी    चुनाव खर्च
  • कीर्ति आजाद  कांग्रेस   2636038
  • पीएन सिंह     भाजपा   4996931
  • सिद्धार्थ गौतम  निर्दलीय  816391
  • मंजर खान      सपा     245791
  • माधवी सिंह    टीएमसी  226230
  • मेघनाथ रवानी  बसपा    275982
  • दीपक कुमार दास पीपीआइ  92080
  • मंतोष कुमार मंडल आमरा बांगाली 57185
  • मिहिरचंद्र महतो आंबेडकराइट पार्टी 60830
  • रामलाल महतो एसयूसीआइ  80610
  • सुधीर कुमार महतो बीएमपी  289911
  • हीरालाल शंखवार फाब्लॉ 45740
  • उमेश पासवान   निर्दलीय 32243
  • प्रेमप्रकाश पासवान निर्दलीय 51900
  • बामापद बाउरी निर्दलीय   103875
  • राजेश कुमार सिंह निर्दलीय 234254
  • लक्ष्मी देवी निर्दलीय 57143
  • वरुण कुमार निर्दलीय 46585
  • संजय पासवान निर्दलीय 94545
  • केसी सिंह राज निर्दलीय 49815

     चंदे की रकम

  • कीर्ति आजाद  कांग्रेस  705000
  • मेघनाथ रवानी बसला  1400
  • मिहिर चंद्र महतो आंबेडकराइट पार्टी 51985
  • राम लाल महतो एसयूसीआइ  78500
  • सुधीर कुमार महतो बीएमपी  100400
  • प्रेम प्रकाश पासवान निर्दलीय  401

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.