Move to Jagran APP

Dhanbad Press Club Election 2021: मतदान समाप्त, गांधी सेवा सदन दिनभर जमी रही भीड़

Dhanbad Press Club election 2021 धनबाद प्रेस क्लब चुनाव के लिए मतदान जारी है। गांधी सेवा सदन में मतदान के लिए मीडियाकर्मी जुटे हुए हैं। मतदान का समय 3 बजे तक है। इसके बाद मतगणना होगी। शाम 5 बजे तक परिणाम आने के आसार हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 02:38 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 01:40 PM (IST)
Dhanbad Press Club Election 2021: मतदान समाप्त, गांधी सेवा सदन दिनभर जमी रही भीड़
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार, पंकज कुमार और बलराम दुबे ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद प्रेस क्लब चुनाव-2021 के लिए गांधी सेवा सदन में मतदान जारी है। रविवार सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। 3 बजे तक मतदान का समय है। इसके बाद मतगणना होगी।  अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी खड़े हैं-अशोक कुमार, बलराम दुबे और पंकज कुमार। पंकज कुमार पिछली कमेटी में महामंत्री थे। अब अध्यक्ष बनने की लड़ाई लड़ रहे हैं। महामंत्री पद के लिए दो ही उम्मीदवार हैं-अजय प्रसाद और गंगेश गूंजन। शाम पांच बजे तक परिणाम आने के आसार हैं। 

loksabha election banner

अध्यक्ष, महासचिव, वरीय उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके साथ ही कार्यकारिणी समिति के सात पदों पर भी कई प्रत्याशी भाग्य आजमाने मैदान में उतरे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.