VHP कार्यालय के पीछे गोवंश का सिर मिलने से तनाव, असलियत सामने आने पर स्थिति हुई सामान्य Dhanbad News
राज ग्राउंड में रहने वाले कमलेश यादव ने पुलिस के सामने आकर असलियत बयां की। उसने बताया-शनिवार रात करीब दस बजे उसकी गाय ने मरे हुए बछड़े को जन्म दिया।
झरिया, जेएनएन। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील झरिया होली से दो दिन पूर्व रविवार को धार्मिक उन्माद में जलने से बच गया। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के समीप सुबह-सुबह गोवंश का सिर मिलने से तनाव फैल गया। तुंरत पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। हालांकि जब असहलियत सामने आई तो सबने राहत की सांस ली। स्थिति सामान्य हो गई।
कतरास मोड़ स्थित VHP कार्रयालय कर्मी रघु कुमार सफाई के लिए पहुंचा। गोवंश का सिर देखकर आश्चर्यचकित रह गया। घटना की जानकारी कार्यालय के मालिक और विहिप के जिला मंत्री रमेश पांडेय को दी। घटना की जानकारी पाकर रमेश व हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। सभी आक्रोशित लोग टायर जलाकर आधा घंटा तक सड़क जाम कर दिया। कई लोग धार्मिक नारेबाजी भी की। इसी बीच सूचना पाकर झरिया के थानेदार पीके सिंह मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। कहा कि झरिया के आपसी सद्भाव को बिगाड़ने का यह षड्यंत्र है। कुछ असामाजिक तत्व झरिया के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों की पहचान कर शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।झरिया में विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के समीप गोवंश का सिर मिलने के बाद असलियत बयां करता कमलेश यादव pic.twitter.com/8S1YXKKgnO
— mritunjay pathak (@mpathak009) March 8, 2020
हालांकि घटना की असलियत जब सामने आई तो सबने राहत की सांस ली। राज ग्राउंड में रहने वाले कमलेश यादव ने पुलिस के सामने आकर असलियत बयां की। उसने बताया-शनिवार रात करीब दस बजे उसकी गाय ने मरे हुए बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के शव का निस्तारण करने में रात में परेशानी होती। इसलिए बोरे में डाल चाैकी के नीचे रख दिया। रात में कुत्ते गाय के मरे हुए बछड़े को खींचकर ले गए। विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के पास ले जाकर छोड़ दिया।