Move to Jagran APP

ठंड से सावधान ! आज से धनबाद और पड़ोसी जिलों में हर रोज गिरेगा एक डिग्री तापमान

Dhanbad Cold Weather Update News मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। उसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 06:58 AM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 08:37 AM (IST)
ठंड से सावधान ! आज से धनबाद और पड़ोसी जिलों में हर रोज गिरेगा एक डिग्री तापमान
ठंड बढ़ने से सताने लगी सर्दी ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। ठंडक धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह-सुबह कोहरा छा रहा है और रात में ठंड बढ़ रही है। रविवार सुबह धनबाद शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा दिखा। पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और संताल के सभी जिलों में कमोबेस माैसम धनबाद जैसा ही है। शनिवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा और शाम ढलने के बाद ठंड ने भी तेवर दिखाए। अगले कई दिनों तक सुबह कोहरा और या धुंध छाने और शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट को लेकर मौसम विभाग ने संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

loksabha election banner

15 दिसंबर तक गिरेगा तापमान

15 दिसंबर तक हर रोज एक डिग्री तामपान गिरेगा। उसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को रात का तापमान 14 डिग्री पर रहा। रविवार को इसके 13 डिग्री पर जाने की संभावना है। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री पर रह सकता है।

हिमालय से आने वाली हवाएं बढ़ा रही ठंड

मौसम में ठंडक बढ़ने की वजह हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं हैं। तमिलनाडु में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से उस ओर से आने वाले बादल और हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवा के मिलने से कोहरे और धुंध की स्थिति बन रही है। मानसून के अध्ययनकर्ता डा एसपी यादव का कहना है कि तमिलनाडु में साइक्लोनिक सरकुलेशन बने रहने तक धनबाद का मौसम बदलता रहेगा। उस ओर जाने वाले बादल यहां हिमालय से आने वाली सर्द हवा से मिलेंगे। इससे ठंड का असर कम रहेगा। मौसम की यह स्थिति 20 नवंबर तक बने रहने की संभावना है।

ठंड में लापरवाही ठीक नहीं

माैसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ठंड बढ़ रही है। यह समय है जब ठंड का अटैक होता है। चिकित्सकों की मानें तो बदलते माैसम में सतर्क रहने की जरूरत है। जरा भी लापरवाही की तो ठंड से तबीयत खराब हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.