Jharkhand Assembly Election-2019 : यूपी में साथ लड़ने वाली बसपा 81 व सपा 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
Lok Sabha Election-2019 में यूपी में गठजोड़ कर चुनाव लडऩे वाली BSP व SP झारखंड विधानसभा में अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। बसपा 81 व सपा 50 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
धनबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में साथ-साथ गठजोड़ कर चुनाव लडऩे वाली बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) व समाजवादी पार्टी (SP) झारखंड विधानसभा में अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। बसपा ने राज्य के कुल 81 तो सपा ने 50 सीट पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया है।
बासपा : बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। 81 विधानसभा में प्रत्याशी की स्कूटनी की जा रही है। टुंडी से भास्कर ओझा, सिंदरी से रामप्रसाद सिंह, बाघमारा से कन्हाई सिंह, राजेश दास सहित कई लोगों के नाम हैं। कुछ लोग अन्य दल से है जो संपर्क में है। पहली सूची जारी की जा रही है।
सपा : समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रदेश प्रभारी सिराज खान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत हो गई है। उन्होंने 50 सीट पर प्रत्याशी देने के लिए फॉर्म दिया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही नामों की घोषणा की जाएगी।
साथ मिलकर 15 सीटें जीत सके थें बसपा और सपा
बता दें कि लोकसभा-2019 में बसपा और सपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। तब यूपी में बीजेपी को रोकना उनका एजेंडा था। हालांकि, चुनाव परिणाम के बाद से ही दोनों दलों के रिश्ते तल्ख होते चले गए। बीते लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रेदश में बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली थीं। वहीं सपा सिर्फ पांच सीट ही जीत सकी थी।