Move to Jagran APP

Bokaro Misdeed News: जेठ ने भवह पर लगा रखी थी गंदी नजर, माैका मिलते ही की इच्छापूर्ति; मुकदमा कायम होते ही फरार

Bokaro Misdeed News आरोपित पीडि़ता के कमरे के दरवाजे को जोर-जोर से पीट रहा था। वह डरे सहमे हिम्मत जुटाकर दरवाजा खोला तो पाया कि सामने को भैंसूर को पाया। इसके बाद जेठ ने दरवाजे को धक्का देते हुए घर पर घुस आया। इसके बाद दुष्कर्म किया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 10:49 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 05:38 AM (IST)
Bokaro Misdeed News: जेठ ने भवह पर लगा रखी थी गंदी नजर, माैका मिलते ही की इच्छापूर्ति; मुकदमा कायम होते ही फरार
जेठ ने भवह के साथ किया दुष्कर्म ( प्रतिकात्मक फोटो)।

स्वांग (बेरमो), जेएनएन। जेठ ने भवह पर गंदी नजर लगा रखी थी। वह माैके की तलाश में था। कब माैका मिले और भवह के साथ मनमानी की जाय। रात में छोटे भाई के घर से बाहर जाते ही जेठ को माैका मिल गया। उसने भाई की पत्नी को हवस का शिकार बनाया। इस मामले में महिला ने बोकारो जिले के गोमिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जेठ फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गोमिया थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है। 

loksabha election banner

इस तरह घटी घटना

गोमिया इलाके की एक महिला ने अपने भैंसुर (जेठ) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित की गिरफ्तार के लिए संभावित ठिकाने पुलिस छापेमारी की जा रही है। पीडि़ता ने शनिवार को गोमिया थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने अपने आवेदन में कहा कि गुरुवार को उसके पति घर से बाहर थे। रात को वह घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाते हुए भैंसुर ने उसके साथ मनमानी की। शनिवार को जब पति घर लौटे तो उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद पति के साथ वह गोमिया थाने पहुंची। 

दुष्कर्म के बाद बुरे परिणाम की धमकी

पुलिस के दिए बयान के मुताबिक रात लगभग 11 बजे आरोपित पीडि़ता के कमरे के दरवाजे को जोर-जोर से पीट रहा था। वह डरे सहमे हिम्मत जुटाकर दरवाजा खोला तो पाया कि सामने को भैंसूर को पाया। इसके बाद जेठ ने दरवाजे को धक्का देते हुए घर पर घुस आया। साथ ही जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस घटना का जिक्र किसी नहीं करने का धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी गई तो उसका बुरा परिणाम होगा। पीडि़ता के मुताबिक भैंसुर का उसके प्रति नजरिया पहले से खराब था।

महिला का कराया गया मेडिकल टेस्ट

गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तार के लिए संभावित ठिकानों में छापेमारी की जा रही है। वहीं, महिला को मेडिकल टेस्ट बोकारो सदर अस्पताल में कराया गया है। रिपोर्ट से जेठ के खिलाफ साक्ष्य मजबूत होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.