Move to Jagran APP

Suhagrat में दूल्हे को आई खांसी, दुल्हन हुई फरार; वजह जानकर चाैंक जाएंगे आप

Bride Escaped From Suhagrat आम लोगों में कोरोना का खौफ सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस खौफ के कारण धनबाद के बरवाअड्डा में एक दुल्हन सुहागरात में दूल्हे को छोड़कर मायके भाई गई। दूल्हे को खांसी आई तो दुल्हन ने समझ लिया कि वह कोरोना संक्रमित है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 05:37 PM (IST)
Suhagrat में दूल्हे को आई खांसी, दुल्हन हुई फरार; वजह जानकर चाैंक जाएंगे आप
कोरना के डर से सुहागरात में दूल्हे को छोड़कर दुल्हन फरार हुई ( फाइल फोटो)।

टुंडी, जेएनएन। Bride Escaped From Suhagrat दूल्हे की खुशी का ठिकाना न था। आखिर सुहागरात जो था। दुल्हन भी खुश थी। अचानक दूल्हे को खांसी आई। इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला है। दुल्हन शौच का बहाना बनाकर कमरे से निकली और फिर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात की बेड पर दुल्हान का इंतजार करता रहा। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं आई तो उसके मन में कुछ शंका हुआ। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। दूल्हे के स्वजनों ने दुल्हन के घर फोन किया तो पता चला कि वह तो वहां है। इस पूरे में मामले में कोरोना को विलेन बताया जा रहा है।

loksabha election banner

 30 अप्रैल को हुई थी शादी 

धनबाद जिले के दक्षिणी टुंडी के बेगनोरिया पंचायत के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 अप्रैल की रात हुई। विवाहोपरांत 1 मई को युवक नई नवेली दुल्हन को लेकर घर आया। दुल्हन को पारंपरिक रश्म के साथ गृहप्रवेश कराया गया। दिन में सब ठीक ठाक रहा। रात लगभग 11 बजे के आसपास  जब दूल्हा घर के अंदर कमरे में दुल्हन के पास पहुंचा। इस दाैरान दुल्हा खांस रहा था। इसके बाद दुल्हन डर गई। उसे लगा कि दूल्हा कोरोना संक्रमित है। इसके साथ रहने पर वह भी संक्रमित हो जाएगी। इसके बाद हिम्मत कर शौच के बहाने घर से निकली एवं अपने मायके में भाई को फोन लगाया। फोन पर आपबीती सुनाते हुए तुरंत पहुंचने को कहा। साथ ही यह बात किसी को न बताने की हिदायत दी। भाई चारपहिया वाहन लेकर पहुंचा और दुल्हन अपने घर पहुंच गई। 

दिन में ही दुल्हन के दिल में घर कर गया था कोरोना

हुआ यू कि दूल्हे के घर में कई लोग वायरल बुखार से पीड़िते थे। परिवार के सभी लोगों ने निकट उपस्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना का जांच भी करवा चुके थे। किन्तु संयोगवश शाम के समय ससुराल से जा रही पड़ोसी  ननद एवं नंनदोसी मजकिया अंदाज में यह बोल गए कि हम यहां रहेंगे तो कोरोना संक्रमित हो जाएंगे। इसी बात से दुल्हन में कोरोना का डर समा गया। और सुहागरात में दूल्हे को छोड़कर भाग निकली।

अब फिर से होगी विदाई

दूल्हन के भागने के बाद दुल्हा लौटने के इंतजार में बीतते समय के बीच परिजनों को सूचना दी। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। दूल्हे के स्वजनों ने दुल्हन के घर फोन किया। दुल्हन के पिता द्वारा फोन कर बताया गया कि दूल्हे को खांसते देख दुल्हन डर गई। वह अपने भाई संजय के साथ लौट आई। इसके बाद सबने राहत की सांस ली। अब नई शुभ तारीख देख कर फिर से दुल्हन की सुसुराह में विदाई होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.