11 कन्याओं का विवाह कराएगा साशा ब्राह्मण महासंघ
जोड़ाफाटक रोड़ स्थित राम मंदिर में शुक्रवार को अचला सप्तमी पर सर्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंसघ व शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मंच की ओर से सूर्य पूजा एवं पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जासं, धनबाद: जोड़ाफाटक रोड़ स्थित राम मंदिर में शुक्रवार को अचला सप्तमी पर सर्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंसघ व शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मंच की ओर से सूर्य पूजा एवं पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान भाष्कर का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजन में यजमान के रूप में डॉ. बीबी पाठक व उनकी पत्नी प्रेम शिला पाठक तथा संतोष मिश्रा व उनकी पत्नी सीमा मिश्रा ने पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज एक मंच पर एकजुट होकर तथा आगे बढ़ने का काम कर रही है। साथ ही बताया गया कि समाज बिना दहेज के अपने बच्चों की शादी करे तथा बहु को बेटी माने। वहीं जिला अध्यक्ष ब्रज बिहारी पाठक ने कहा कि शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज 11 कन्याओं का विवाह करवाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के आयोजन में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक डॉ मदन माधव मिश्र, प्रांतीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉ बृज बिहारी पाठक, युवा प्रांतीय अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन मिश्रा, युवा प्रांतीय उपाध्यक्ष जीतेश मिश्रा, जिला सचिव मुरलीधर मिश्रा, युवा प्रांतीय महासचिव अमरीष पाठक, कोषाध्यक्ष जसवंत मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रमुख सलाहकार वीरेंद्र पांडे, जिला प्रवक्ता रत्नेश कुमार मिश्रा, संगीत गोष्ठी अनिल पाठक, मुन्ना पांडे एवं सक्रिय सदस्य सुनील मिश्रा, राजीव मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव रंजन मिश्रा, प्रदीप पांडे, भोलानाथ पांडे, विजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, गोपाल पाठक, देवकीनंदन पांडे, संजय पाठक, सुनील मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी राममूर्ति पाठक आदि मौजूद थे।