Move to Jagran APP

BCCL: तेतुलमुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व के लिए चले गोली-बम, भिड़ंत में चार जख्मी

मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष तेतुलमुड़ी संयुक्त ग्रामीण मोर्चा जबकि दूसरा पक्ष 22/12 बस्ती के आउटसोर्सिंग कंपनी समर्थक है। जख्मियों में एक पक्ष के सितंबर महतो अनिल कुमार महतो (34 वर्ष) राजेश कुमार महतो तथा दूसरे पक्ष के मो. रफीक हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 05:54 PM (IST)
BCCL: तेतुलमुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व के लिए चले गोली-बम, भिड़ंत में चार जख्मी
बरामद बम और घायल मजदूर ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, सिजुआ। जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो ग ई। घटना सोमवार दोपहर की है। 22/12 बस्ती के पास हुई घटना में मारपीट हुई। पत्थर चले, घर क्षतिग्रस्त हुआ। गोली व बम चलने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस ने  घटनास्थल के पास एक जिंदा बम बरामद किया है। गोली चलने की बात से पुलिस इंकार कर रही है।  मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो ग ए। एक पक्ष तेतुलमुड़ी संयुक्त ग्रामीण मोर्चा जबकि दूसरा पक्ष 22/12 बस्ती के आउटसोर्सिंग कंपनी समर्थक है। जख्मियों में एक पक्ष के सितंबर महतो (62 वर्ष), अनिल कुमार महतो (34 वर्ष), राजेश कुमार महतो तथा दूसरे पक्ष के मो. रफीक शामिल हैं। जख्मियों का इलाज कतरास के निजी अस्पताल में करवाया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।

loksabha election banner

पुनर्वास व नियोजन के मुद्दे पर रविवार को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में तेतुलमुड़ी संयुक्त ग्रामीण मोर्चा के बैनर तले रैयतों के साथ प्रबंधन की हुई वार्ता विफल होने के बाद आउटसोर्सिंग का काम बाधित करने की घोषणा की गई थी। दोपहर को ग्रामीण काम बंद कराने जा रहे थे। इसी क्रम में 22/12 बस्ती के पास कंपनी समर्थकों के साथ आमना-सामना हो गया। इधर घटना के बाद तेतुलमुड़ी की महिलाएं ग्रामीण पथ पर जमा हो ग ई और आउटसोर्सिंग कंपनी पर हमला करवाने का आरोप लगाने लगी। दूसरे पक्ष का कहना था कि मोर्चा समर्थकों ने ईंट-पत्थर चलाए और मारपीट किया।

क्या है मामला

तेतुलमुड़ी में संचालित हिल टाप हाइ राइज कंपनी का काम बाधित करने की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह से ही कार्यस्थल पर जिला बल के साथ जोगता पुलिस तैनात थी। इधर मोर्चा समर्थकों के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि की पुटकी में वार्ता हुई, जो विफल हो ग ई। इसके बाद मोर्चा समर्थक वापस गांव आए और काम बंद कराने कंपनी के कार्यस्थल की ओर जाने लगे, तभी घटना घटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.