Move to Jagran APP

Love Leela का खुला राज तो दुल्हा देते रहा गया सफाई, दुल्हन ने दरवाजे से लाैटाई बरात

Bokaro Bride Feturned Procession दूल्हे की प्रेम कहानी और उसकी पहले से शादी की बात सामने आने के बाद गांव में पंचायती हुई। दूल्हे ने पूरी सफाई दी। पंचायती में खुद को दूल्हे की पहली महिला बताने वाली युवती भी शरीक हुई।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 04:00 PM (IST)
Love Leela का खुला राज तो दुल्हा देते रहा गया सफाई, दुल्हन ने दरवाजे से लाैटाई बरात
दूल्हे की पहले से शादी की जानकारी मिलने पर दुल्हन ने बारात लाैटा दी ( प्रतीकात्मक फोटो)।

बोकारो/ स्वांग, जेएनएन। Bokaro Bride Feturned Procession बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के हजारी ग्राम में शादी की तैयारी अंतिम चरण में थी। दुल्हन की खुशी का ठिकाना न था। शादी की बात ही ऐसी है। गांव में झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही से बरात भी पहुंच गई। दूल्हा अमन करमाली भी शादी की शेरवानी पहन कर तैयार था। इसी बीच एक युवती की एंट्री होती है। वह खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए दुल्हन से जाकर मुलाकात करती है। दूल्हे की पूरी प्रेम लीला बताती है। इसके बाद तो शादी की खुशी के बीच अजीब सी बेचैनी फैल गई। अंत में दुल्हन ने शादी नहीं करने का फैसला कर लिया। अपने दरवाजे से बरात को लाैटा दिया। 

loksabha election banner

दूल्हे ने दी पूरी सफाई

दूल्हे की प्रेम कहानी और उसकी पहले से शादी की बात सामने आने के बाद गांव में पंचायती हुई। दूल्हे ने पूरी सफाई दी। पंचायती में खुद को दूल्हे की पहली महिला बताने वाली युवती भी शरीक हुई। युवती ने बताया कि उसकी दूल्हे से पहले ही कोर्ट मैरिज हो चुकी है। साक्ष्य के ताैर पर कागजात भी दिखाए। इसके बाद दूल्हे को जैसे काठ मार गया। हालांकि उसने पूरी सफाई दी। एक कागजात भी पेश किया। इसपर लिखा था-दोनों के बीच जो संबंध था वह आपसी समझाैते के बाद समाप्त हो गया है।  

और अंत में दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

पंचायती खत्म हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। चूंकि युवती और दूल्हे की तरफ से अलग-अलग कागजात पेश किए गए। यह बात घर में बैठी दुल्हन तक पहुंची। उसने स्वजनों के माध्यम से बरातियों तक संदेश पहुंचवा दिया कि वह शादी नहीं करेगी। इसके बाद दुल्हन के दरवाजे से चरही के लिए आपस बरात लाैट गई। बराती दूल्हे को कोसते हुए वापस घर को गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.