Move to Jagran APP

Jharkhand: बरहड़वा-फरक्का रोड पर सुबह-सुबह शव ने फैलाई सनसनी, जांच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

अमल सरदार मजदूर का काम करता था। वह आठ माह पहले रांची में मजदूरी करने गया था। वहां पर उसकी मृत्यु हो गई। अमल के शव को रांची से एंबुलेंस द्वारा बरारी गांव भेजा गया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 10:36 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 10:36 AM (IST)
Jharkhand: बरहड़वा-फरक्का रोड पर सुबह-सुबह शव ने फैलाई सनसनी, जांच में सामने आई हैरान करने वाली वजह
Jharkhand: बरहड़वा-फरक्का रोड पर सुबह-सुबह शव ने फैलाई सनसनी, जांच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

साहिबगंज, जेएनएन। बरहड़वा-फरक्का रोड पर बरारी गांव के पास मुख्य सड़क किनाने रविवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह जब लोग घरों से निकले तो सड़क पर शव दिखाई दिया। इसके बाद शव को लेकर जांच-पड़ताल शुरू। शव किसका है और कहां से आया है? क्या हत्या कर शव को फेंक दिया गया है? तरह के सवाल लोगों ने मन में उठने लगे। बाद में पता चला कि शव को रांची से लाकर फेंक दिया गया है। शव की पहचान बरारी गांव के ही अमल सरदार के रूप में हुई है। 

loksabha election banner

अमल सरदार मजदूर का काम करता था। वह आठ माह पहले रांची में मजदूरी करने गया था। वहां पर उसकी मृत्यु हो गई। एंबुलेंस से शनिवार को शव घर लाया जा रहा था। इसी क्रम में एंबुलेंस चालक शनिवार-रविवार की रात बरारी पहुंचा। वह शव को मृतक के परिजनों को साैंपने के बजाय रोड किनारे ही एंबुलेंस से उतार कर फरार हो गया। बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मजदूर की मौत कहीं और हुई है। एंबुलेंस से शव यहां भेज दिया गया। संभव है चालक डर से घर के नजदीक शव उतारकर चला गया हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.