Move to Jagran APP

Jharkhand: कब्र खोदकर निकाला गया आदिवासी किशोरी का शव, सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसडीपीओ पीके मिश्रा ने कहा कि किशोरी की हत्या की गई है। किसने की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संदेह उसके स्वजनों पर भी है क्योंकि पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफना दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 07:26 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 07:26 AM (IST)
पोस्टमार्टम के लिए कब्र खोदकर किशोरी का शव बाहर निकालते ग्रामीण।

साहिबंगज, जेएनएन। एक आदिवासी किशोरी के साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दाैरान किशोरी की माैत हो गई। शव को किशोरी के रिश्तेदार के घर के छज्जे पर छोड़ कर भाग निकले। स्वजनों को दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। अब किशोरी की सहेली ने खुलासा है कि सामूहिक दुष्कर्म से माैत हुई। इसके बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू की है। सच्चाई का पता लगाने के लिए कब्र खोदकर शव को निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि होगी। दूसरी तरफ यह मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ने लगा है।  

loksabha election banner

रांगा थाना क्षेत्र की एक आदिवासी किशोरी की हत्या के मामले में उसकी सहेली के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पांच किशोर को आरोपित बनाया गया है। यह मामला सोमवार शाम को उजागर हुआ था। कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि के लिए मंगलवार दोपहर मिट्टी से शव निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही दुष्कर्म का खुलासा होगा। सूचना पर सोमवार की रात पुलिस ने आरोपितों ने चार को पूछताछ के लिए थाना लाया है।

पिछले बुधवार से ही किशोरी घर से गायब थी। शनिवार को वह गांव की अपनी सहेली और दो किशोर के साथ देखी गई। वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में गांव के ही कुछ अन्य लड़के पहुंचे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसकी सहेली वहां से भाग गई। दुष्कर्म करने वालों ने शव लाकर घर से ही कुछ ही दूरी पर स्थित उसके बड़े पापा (ताऊ) के निर्माणाधीन आवास के छज्जे पर रख दिया। रविवार सुबह किशोरी की छोटी बहन ने शव देखा। उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। माता-पिता वहां पहुंचे और शव उठाकर ले गए। कुछ ग्रामीणों ने उसके माता-पिता को कहा कि पुलिस को इसकी सूचना देने से वे फंस सकते हैं। इस वजह से सभी ने मिलकर शव दफना दिया। सोमवार को किशोरी के साथ उसकी सहेली सामने आई और परिवार को इसकी जानकारी दी।  मृतका की मां ने बताया कि वह सोमवार सुबह रांगा थाने में मामला दर्ज कराने गई थी, लेकिन थाना प्रभारी ने उसे ग्राम प्रधान से लिखवाकर लाने को कहा। शाम में पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। 

इधर, एसडीपीओ पीके मिश्रा ने कहा कि किशोरी की हत्या की गई है। किसने की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संदेह उसके स्वजनों पर भी है, क्योंकि पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफना दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

पुलिस की भूमिका संदिग्ध : बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र की नाबालिग आदिवासी बच्ची की हत्या में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। हत्या के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी बात सामने आ रही है। पुलिस इस मामले को ढकने की कोशिश में है। पीडि़ता की मां ने थाने जाकर शिकायत की थी, लेकिन थानेदार ने उन्हें गांव में ही मामले को सुलझा लेने की बात कहकर लौटा दिया था। निराश स्वजनों ने पीडि़ता को दफना दिया। पुलिस के वरीय अधिकारी भी गंभीर नहीं हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.