Move to Jagran APP

Auraiya accident: औरैया से बोकारो पहुंचा 11 प्रवासियों का शव, एक घायल ने भी तोड़ा दम

Auraiya road accident औरैया सड़क हादसे में शामिल बोकारो के प्रवासी मजदूरों के शवों को बोकारो जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस से प्राप्त किया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 03:24 PM (IST)
Auraiya accident: औरैया से बोकारो पहुंचा 11 प्रवासियों का शव, एक घायल ने भी तोड़ा दम
Auraiya accident: औरैया से बोकारो पहुंचा 11 प्रवासियों का शव, एक घायल ने भी तोड़ा दम

बोकारो, जेएनएन। यूपी के औरैया में सड़क हादसे में मारे गए बोकारो के 11 प्रवासियों के शवों को सोमवार को बोकारो लाया गया। इसके बाद बोकारो के चास प्रखंड स्थित दुर्घटना के शिकार प्रवासियों के गांवों में शवों का ले जाया गया।  परिजनों ने पार्थिव शरीर का दर्शन किया। इसके तुरंत बाद अंतिम संस्कार किया गया। तीन शवों को दफनाया गया। जबकि 8 शवों को श्मशान घाट में जलाया गया। दूसरी तरफ हादसे में घायल बोकारो के एक और प्रवासी की मृत्यु हो गई है। उसका इलाज औरैया में ही चल रहा था। इसी के साथ मरने वाले बोकारो के प्रवासी मजदूरों की संख्या 12 हो गई है। 

loksabha election banner

यूपी सरकार की तरफ से शवों को बोकारो भेजा गया। सोमवार करीब 8.30 बजे बिहार-झारखंड की सीमा पर बोकारो जिला प्रशासन ने यूपी पुलिस से शवों को प्राप्त किया। इसके बाद एंबुलेंस से बोकारो लाया गया। मालूम हो कि यूपी के औरैया में 15 मई की रात ट्रक और ट्राला टक्कर में 26 मजदूरों की माैत हो गई थी। इनमें बोकारो के 11 प्रवासी मजदूर शामिल थे। औरेया सड़क हादसे में मारे गए मजदूरों के शवों को लाने को लेकर रविवार को दिनभर चले ट्विटर वार के बीच उप्र शासन ने दोपहर बाद नवाबगंज, इलाहाबाद में वाहन उपलब्ध कराए। इससे 11 शव व दो घायलों को लेकर उप्र के हेड कांस्टेबल आशाराम व श्याम सिंह शाम सात बजे इलाहाबाद से झारखंड के लिए रवाना हुए।

सीएम के ट्वीट के बाद बोकारो से 12 एंबुलेंस झारखंड बॉर्डर भेजे गए। उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में एंबुलेंस को भेजा गया है। साथ में एक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को भी भेजा गया है ताकि शवों को ससम्मान लाया जा सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.