Move to Jagran APP

Dhanbad Politics: भाजयुमो कार्यसमिति गुटबाजी का शिकार, मंडल अध्यक्षों ने अपने स्तर से की युवा अध्यक्षों की घोषणा

शुक्रवार को जारी भाजयुमो कार्यसमिति गुटबाजी का शिकार हो गयी है। महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने तीन मंडलों के अध्यक्षों को लंबित क्या किया भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्षों ने अपने स्तर से ही युवा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 01:58 PM (IST)
Dhanbad Politics:  भाजयुमो कार्यसमिति गुटबाजी का शिकार, मंडल अध्यक्षों ने अपने स्तर से की युवा अध्यक्षों की घोषणा
शुक्रवार को जारी भाजयुमो कार्यसमिति गुटबाजी का शिकार हो गयी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : शुक्रवार को जारी भाजयुमो कार्यसमिति गुटबाजी का शिकार हो गयी है। महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने तीन मंडलों के अध्यक्षों को लंबित क्या किया भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्षों ने अपने स्तर से ही युवा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रक्रिया के अनुसार मंडल अध्यक्षों से तीन तीन नाम की सूची मांगी गई थी। मंडल अध्यक्षों ने सूची उपलब्ध भी कराई। बावजूद महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह के तीन मंडलों को रिक्त कर देने से झल्लाए मंडल अध्यक्षों ने शाम होते-होते अपने स्तर से घोषणा कर दी। 

loksabha election banner

पिछले कुछ दिनों से जिला संगठन व विधायक समर्थक आमने-सामने हैं। जिला संगठन व विधायक समर्थक तब खुलकर एक दूसरे के विरोध में आ गये जब पुटकी के मनोज सिंह को दरकिनार कर विधायक समर्थक अनिल सिन्हा को किसान मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बना दिया गया। यूं विधायक राज सिन्हा के धनबाद विधानसभा क्षेत्र के बाहर पैर पसारने से भी सांसद खेमा नाराज है। यही वजह है कि कोई खेमा इन दिनों दूसरे के समर्थकों का हिसाब रख रहा है। किस कमेटी में किसके कितने लोग हुए हैं। बहरहाल धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने अमित कुमार सिन्हा को धनबाद मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष घोषित कर दिया है। वही पुटकी मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने भी अपनी तरफ से नितेश महतो को पुटकी क्षेत्र के लिए युवा मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया है। विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढूलू महतो, धनबाद मंडल अध्यक्ष विकाश मिश्रा, रमेश सिंह, राजीव महतो, सदानंद वर्नवाल, रवि सिन्हा, मनजीत महतो, जयराम महतो, नरेश महतो विवेक आदि लोगों ने बधाई देकर उसकी ताजपोशी पर मुहर भी लगा दिया है। बता दें कि हाल ही में मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला दहन को लेकर भी जिला संगठन और विधायक समर्थक एक दूसरे के निशाने पर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.