Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं को पिलाई जाएगी विचारधारा की घुट्टी, पांच वर्ष के बाद बीजेपी में शुरू हो रही यह परंपरा

भाजपा कार्यकर्ताओं को विचारधारा की घुट्टी फिर से पिलाई जाएगी ताकि सत्ता के लोभ में आए हुए कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा उसके विचार परिवार के संगठन और उद्देश्य को सही से जान सकें। अनुशासन का महत्व भी समझ सकें। इसके लिए तकरीबन

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 12:28 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को पिलाई जाएगी विचारधारा की घुट्टी, पांच वर्ष के बाद बीजेपी में शुरू हो रही यह परंपरा
भाजपा कार्यकर्ताओं को विचारधारा की घुट्टी फिर

जागरण संवाददाता, धनबाद  : भाजपा कार्यकर्ताओं को विचारधारा की घुट्टी फिर से पिलाई जाएगी ताकि सत्ता के लोभ में आए हुए कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा उसके विचार परिवार के संगठन और उद्देश्य को सही से जान सकें। अनुशासन का महत्व भी समझ सकें। इसके लिए तकरीबन 5 वर्षों से बंद प्रशिक्षण वर्ग की परंपरा फिर से शुरू की जा रहे है। शुरुआत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ होगी। दिसंबर महीने में सभी जिला कमेटियों को अपने-अपने मंडल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। रविवार को इसी संबंध में रांची में एक बैठक की गई। इसमें धनबाद के महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों से जिला में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण देने वाले कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गई है। धनबाद ने भी अपनी सूची जमा कर दी है। दिसंबर में कार्यशाला होगी। इन कार्य शालाओं के जरीए पार्टी के पुराने नेताओं और नए नेताओं के बीच परिचय और घनिष्ठता तो बढ़ेगी ही इससे कार्यकर्ताओं में अनुशासन भी आएगी। यही वजह है कि विभिन्न विषयों की जानकारी देने के लिए पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे नेताओं को भी तरजीह दी गई है।

loksabha election banner

 प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम प्रमुख संजय झा, सह प्रमुख मानस प्रसून व सदस्य मिल्टन पार्थसारथी बनाए गए हैं। कार्यशाला के विषय भी प्रदेश कमेटी में तय कर दिए हैं। जिला कमेटी ने उन विषयों की जानकारी देने वाले कार्यकर्ताओं का नाम तय कर प्रदेश को भेजा है। इसके अनुसार पार्टी के इतिहास व विकास की जानकारी संजय झा व राज कुमार ननकी देंगे। सोशल मीडिया का उपयोग मिल्टन पार्थ सारथी व प्रियंका रंजन समझाएंगे। सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत की जानकारी अरुण झा व रणविजय सिंह देंगे। 6 साल में अंत्योदय के लिए किए गए कार्यक्रम की जानकारी राजकुमार अग्रवाल व अरुण राय देंगे। आज के समय में देश की वैचारिक मुख्यधारा भाजपा की विचारधारा इस विषय पर विष्णु त्रिपाठी व सुप्रभात कुमार जानकारी देंगे। पार्टी के विचार परिवार पर हरीश जोशी व शैलेश सिंह प्रकाश डालेंगे। व्यक्तित्व विकास पर मानस प्रसून व प्रियंका पाल चर्चा करेंगे। झारखंड में भाजपा सरकार की उपलब्धि व भूमिका पर नितिन भट्ट व रजनीश तिवारी चर्चा करेंगे। हमारी कार्यपद्धति व संगठन विषय पर सत्येंद्र कुमार व चंद्रशेखर मुन्ना तथा 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव व भाजपा का दायित्व विषय पर रामदेव महतो व महेश पासवान जानकारी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.