Move to Jagran APP

BJP Corona Warriors eBook: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले अपने कैडरों को भाजपा देगी किताब में स्थान, मंडल स्तर पर हो रही तलाश

BJP Corona Warriors eBook महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक जिला से कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश को भेज दी गई है। ई-बुक में कार्यों का उल्लेख होना सम्मान की बात होगी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 01:50 PM (IST)
BJP Corona Warriors eBook: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले अपने कैडरों को भाजपा देगी किताब में स्थान, मंडल स्तर पर हो रही तलाश
BJP Corona Warriors eBook: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले अपने कैडरों को भाजपा देगी किताब में स्थान, मंडल स्तर पर हो रही तलाश

धनबाद, जेएनएन। BJP Corona Warriors eBook भारतीय जनता पार्टी कोरोना संकटकाल में राहत कार्य में लगे अपने कार्यकर्ताओं पर ई-बुक निकालेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे मंडल के तीन-तीन पदाधिकारियों का नाम प्रदेश कार्यालय भेजें। पार्टी ने पहले ही कोरोना संकट काल में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का नाम, तस्वीर व उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी मंगवा ली थी। मोदी आहार, हाइवे रिलीफ समेत कई अन्य कार्यक्रम करने का निर्देश दिया था। अब मंडल स्तर पर सुझाए गए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर वे उसे सत्यापित करेंगे। उन्हें सूचीबद्ध कर पार्टी के ई बुक में स्थान दिया जाएगा।

loksabha election banner

धनबाद के नवनिर्वाचित महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक जिला से कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश को भेज दी गई है। ई-बुक में कार्यों का उल्लेख होना कार्यकर्ताओं के लिए निश्चित रूप से सम्मान की बात होगी। अन्य कार्यकर्ताओं को भी आगे से ऐसा करने का हौसला मिलेगा।

मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद होगा कमेटी का गठन
महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व मंडल अध्यक्षों की घोषणा करेगी। उसके बाद ही जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। मंडल अध्यक्षों के लिए पार्टी ने पहले ही रायशुमारी कर ली है। अब जबकि धनबाद दो जिला कमेटियों में विभक्त है, महानगर के पास 17 मंडल व ग्रामीण जिला कमेटी के पास 18 मंडल कमेटियां होंगी। धनबाद जिले में कुल 35 मंडल थे। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.