Move to Jagran APP

भाजपा कल मनाएगी स्‍थापना दिवस, कार्यकर्ताओं को मिला निर्देश- अपने घराें में लहराएं पार्टी का झंडा

भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को है। इस दिन ग्रामीण कमेटी भी कई कार्यक्रम करने जा रही है। रविवार को जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने वेबिनार के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम करने के निर्देश दिए और मंडल स्तर पर प्रभारियों की भी घोषणा की।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 01:38 PM (IST)
भाजपा कल मनाएगी स्‍थापना दिवस, कार्यकर्ताओं को मिला निर्देश- अपने घराें में लहराएं पार्टी का झंडा
एक सभा के दौरान पार्टी का झंडा लहराते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक।

जागरण संवाददाता, धनबाद: भाजपा का स्थापना दिवस छह अप्रैल को है। इस दिन ग्रामीण कमेटी भी कई कार्यक्रम करने जा रही है। रविवार को जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने वेबिनार के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम करने के निर्देश दिए और मंडल स्तर पर प्रभारियों की भी घोषणा की। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी पेश की।

loksabha election banner

छह अप्रैल को तमाम कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। फल या मिठाई वितरण किया जाएगा। बूथ स्तर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवम विकास की चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री के भाषण को सुना जाएगा।

सेवा सप्ताह: इसके तहत छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों व मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

13 अप्रैल को समरसता दिवस: इस दिन मंडल स्तर पर किसी भी तंग बस्ती में जाकर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा, उनकी जीवनी पर चर्चा की जाएगी व दीप जलाया जाएगा।

आंबेडकर जयंती: बूथ स्तर पर आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा व पुष्प चढ़ाए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई। पंचेत- अनिल यादव, चिरकुंडा- दीपा दास, एगारकुण्ड- रानी केरायी, मैथन- संजय महतो, निरसा- जयप्रकाश सिंह, बेनगड़िया- फिरोज दत्ता, कलियासोल- सुरजीत चंद्र, सिंदरी- घनश्याम ग्रोवर, बलियापुर पश्चिम-निताय रजवार, बलियापुर पूर्व- अमर मंडल, गोविंदपुर पूर्व-बिपिन दे, गोविंदपुर पश्चिम- नंदलाल अग्रवाल, बरवाअड्डा- पीयूष तिवारी, राजगंज- रामनारायण भगत, तोपचाची- रमेश महतो, गोमो-कविता वर्णवाल, टुंडी-रति रंजन गिरि, पूर्वी टुंडी- दिनेश सिंह के प्रभार में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.