Move to Jagran APP

भाजपा को नहीं सूझ रहा रवींद्र पांडेय और ढुलू महतो के बीच कीचड़ उड़ेल राजनीति का हल

सांसद-विधायक के बीच चल रहे मामले को प्रदेश नेतृत्व आपस में पैचअप कराना चाहता है। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री रघुवर दास दोनों के साथ बैठक करेंगे।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 03:03 PM (IST)
भाजपा को नहीं सूझ रहा रवींद्र पांडेय और ढुलू महतो के बीच कीचड़ उड़ेल राजनीति का हल
भाजपा को नहीं सूझ रहा रवींद्र पांडेय और ढुलू महतो के बीच कीचड़ उड़ेल राजनीति का हल

 धनबाद, जेएनएन। भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय और विधायक ढुलू महतो के बीच चल रहे कीचड़ उड़ेल राजनीति से प्रदेश नेतृत्व पसोपेश में हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व को कुछ सूझ नहीं रहा है कि आखिर दोनों के बीच के विवाद का कैसे निपटारा हो। दूसरी तरफ विवाद के कारण कोयलांचल में भाजपा की छीछालेदर हो रही है। 

loksabha election banner

धनबाद जिला भाजपा की मंत्री कमला कुमारी ने बाघमारा से पार्टी के विधायक ढुलु महतो पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले के बाद विधायक ने गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। विधायक पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगने के एक दिन बाद सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ भी ऑनलाइन शिकायत हुई। पांडेय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पांडेय का कहना है कि विधायक ढुलू ने उनके खिलाफ महिला से झूठी शिकायत दर्ज करवाई। दोनों के बीच विवाद के कारण न सिर्फ धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले में भाजपा की छवि तार-तार हुई है बल्कि पूरे प्रदेश में भी थू-थू हो रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय एवं बाघमारा विधायक ढुलू महतो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दोनों ने प्रदेश भाजपा की ओर से मांगे गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। अब निर्णय प्रदेश नेतृत्व को लेना है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि भाजपा नेतृत्व दोनों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा? इस मुद्दे पर झारखंड भाजपा के प्रभारी धर्मपाल, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विचार-विमर्श किया है। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार सांसद-विधायक के बीच चल रहे मामले को प्रदेश नेतृत्व आपस में पैचअप कराना चाहता है। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री रघुवर दास दोनों यानी रवींद्र पांडेय और ढुलू महतो के साथ बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी धर्मपाल और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.