Move to Jagran APP

Dumka By-election: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के भाई पर बोला करारा हमला, कहा-जीतेंगे तो अवैध खनन ही करेंगे

रघुवर ने कहा कि झामुमो वंशवाद का पोषक है। इस पार्टी में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र है। यहां राजा का बेटा ही राजा बनता है। दुमका की जनता ने बड़ी उम्मीद से हेमंत सोरेन को विधायक बनाया था। सीएम बनने के बाद हेमंत ने दुमका सीट छोड़ दी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:55 AM (IST)
Dumka By-election: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के भाई पर बोला करारा हमला, कहा-जीतेंगे तो अवैध खनन ही करेंगे
दुमका में भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी के लिए वोट मांगते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास।

दुमका, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन जीतेंगे तो अवैध खनन ही करेंगे। मुख्यमंत्री रहते हेमंत सोरेन ने दुमका का विकास नहीं किया। बसंत सोरेन विधायक बन भी गए तो कुछ नहीं होगा। सिर्फ यही होगा कि कोयला और पत्थर का अवैध खनन बढ़ जाएगा। पता कर लीजिए, दस महीने से संताल परगना में यही हो रहा है। रघुवर बुधवार को दुमका सदर प्रखंड के चोरकट्टा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

रघुवर ने कहा कि झामुमो वंशवाद का पोषक है। इस पार्टी में लोकतंत्र नहीं, बल्कि राजतंत्र है। यहां राजा का बेटा ही राजा बनता है। दुमका की जनता ने बड़ी उम्मीद से हेमंत सोरेन को विधायक बनाया था। सीएम बनने के बाद हेमंत ने दुमका सीट छोड़ दी। दुमका सीट से इस्तीफा देकर उन्होंने जनादेश का अपमान किया। रघुवर ने कहा कि हेमंत सरकार बहू-बेटियों की रक्षा में विफल रही है। सिर्फ 10 माह में दुष्कर्म एïवं हत्या की 1200 घटनाएं हुई हैं। रानीबहाल गांव में चुनावी सभा में रघुवर ने कहा कि जब वे सीएम थे तो दुमका में बांस आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रशिक्षण दिलाया था। हेमंत सरकार में सब रुक गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.