Move to Jagran APP

भाजपा सांसद ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का किया विरोध, कहा- पत्रकार के साथ अपराधी का व्यवहार लोकतंत्र पर हमला

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर देश में सियासी हलचल तेज हो गई। अर्नब की गिरफ्तारी पर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया है। धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 06:55 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 08:32 AM (IST)
भाजपा सांसद ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का किया विरोध, कहा- पत्रकार के साथ अपराधी का व्यवहार लोकतंत्र पर हमला
रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी। (फाइल)

धनबाद, जेएनएन। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर देश में सियासी हलचल तेज हो गई। अर्नब की गिरफ्तारी पर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया है। धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इंदिरा गांधी वाले काले दिनों की याद दिला दी है। ठाकरे सरकार कांग्रेस की गुलामी का सबूत दे रही है।

loksabha election banner

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता जरूरी है। महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला फासीवादी व अलोकतांत्रिक कृत्य है। अपराधी की तरह टीवी न्यूज एंकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। 

मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने और विरोध के स्वर का दम करने की अधिनायकवादी प्रवृत्ति का प्रतीक है। कांग्रेस को आपातकाल समेत अनेक उदाहरणों का ध्यान करना चाहिए कि प्रेस का दमन करनेवाली सरकारों का हश्र बुरा होता है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के साथ अभद्रता, मारपीट और गिरफ्तारी कर कांग्रेस ने बता दिया कि वह अभी भी आपातकाल वाली कांग्रेस है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। घटना की निंदा करनेवालों में नितिन भट्ट, संजय झा, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी आदि थे।

यह भी देखें: Arnab Goswami की गिरफ्तारी पर Kolkata में भी विरोध प्रदर्शन, BJP नेताओं ने बताया बदले की भावना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.