Move to Jagran APP

Mumbai model misdeed Case: जल्द लगेगी लंका में आग, जहूरे भाई ने कर दी शुरूआत; मोहतरमा भी मैदान में

Mumbai model misdeed Case मुंबई की मॉडल के साथ दुष्कर्म को लेकर झारखंड की राजनीति गरम है। यूं तो यह मामला 7 साल पुराना है। लेकिन इस गड़े मुर्दे को उखाड़ने में गोड्डा के भाजपा सांसद जुट गए हैं। वह लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 05:18 PM (IST)
Mumbai model misdeed Case: जल्द लगेगी लंका में आग, जहूरे भाई ने कर दी शुरूआत; मोहतरमा भी मैदान में
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के बीच जारी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई के मॉडल के साथ दुष्कर्म प्रकरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह मामला झारखंड हाई कोर्ट में चल रहा है। मुख्य्मंत्री ने होई कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज किया है। इसके इतर सोशल मीडिया में हंगामा है। भाजपा सांसद ने ट्वीट कर लिखा है- मेरी जानकारी के अनुसार जांच चालू हो गई है। मामा को पैसा दुबई के किस एकाउंट से किस व्यक्ति को गया एवं नवंबर, 2013 का फ्लैट कैसे खरीदा गया, जहूरे भाई ने लंका में आग लगाने की शुरूआत कर दी है। इस ट्वीट को मुंबई मॉडल दुष्कर्म प्रकरण को दबाने की कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को निशाना कर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने एक और ट्वीट कर मुख्यमंत्री को घेरा है। 7 जनवरी को किए गए ट्वीट में लिखा है-आखिरकार मोहतरमा पर केस रजिस्टर हो गया, झारखंड के मुख्यमंत्री के इमेज का बट्टा लगाने का जल्द खुलासा होगा। झूठे केस का खुलासा जल्द होगा। 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर देवघर में जमीन खरीद-बिक्री के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुबे का आरोप है कि यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इसी के बाद दुबे ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह लगातार ट्विटर के माध्यम से हमला कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Mumbai model misdeed Case: मुख्यमंत्री पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल हुए हमलावर, नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा

मुंबई मॉडल दुष्कर्म प्रकरण को लेकर झारखंड भाजपा के तमाम छोटे-बड़े नेता मुख्यमंत्री को घेरने में लगे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तो जिले-जिले में जाकर आम जनता के बीच लोगों को सच्चाई से अवगत करा रहे हैं। वह बता रहे हैं कि घटना के कारण झारखंड शर्मसार है।

भाजपा सांसद निशिकांत सोशल मीडिया के माध्यम से लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका पांच जनवरी का एक ट्वीट बड़ी ही रोचक है-लिखते हैं, ऐ है मुंबई नगरिया तू देख बबुआ। ट्विटर की यह लड़ाई मुख्यमंत्री को अखरने वाली है। उनकी तरफ से हाई कोर्ट में याचिका लगाकर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि होई कोर्ट को निर्णय अभी नहीं आया है।

झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। जिलों में मुख्यमंत्री के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है। पुतला दहन भी किया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.