Move to Jagran APP

मंत्री हाजी हुसैन के निधन से दुखी हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, कहा- राजनीति से एक सुलभ इंसान का जाना दुखद है

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद सूबे में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 11:29 PM (IST)
मंत्री हाजी हुसैन के निधन से दुखी हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, कहा- राजनीति से एक सुलभ इंसान का जाना दुखद है
मंत्री पद प्रभार लेने के बाद हाजी हुसैन अंसारी को बुके देकर अभिनदन करते विभाग के सचिव।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने रांची के मेदांता अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद सूबे में शोक की लहर दौड़ गई। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन की खबर से दुखी हूं। राजनीति से एक सुलभ व समझदार इंसान का जाना दुखद है।

loksabha election banner

भगवान परिवार को शक्ति दें : अशोक वर्मा ने कहा कि मधुपुर के लोकप्रिय नेता हाजी हुसैन अंसारी के निधन की खबर सुनकर मैं काफी दुखी हूं। ईश्वर इस कठिन घड़ी में उनके परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करें। ऊपर वाले से मैं यही याचना करता हूं।

महसूस कर रहा हूं अकेला : झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब हाजी हुसैन अंसारी  के निधन पर कांग्रेस नेता दिनेश आनंद झा ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए और राजनीतिक पृष्ठभूमि के लिए अपूरणीय क्षति है। इस तरह अचानक चले जाना अकेलापन का एहसास करा रहा है।

राज्य के लिए अपूरणीय क्षति : उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन देवघर जिला सहित पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.