Move to Jagran APP

Jharkhand Congress के कार्यकारी अध्यक्ष के घर से भाजपा एमएलए ने पार्टी एमपी के खिलाफ खोला मोर्चा, दुमका सांसद ने किया पलटवार

रणधीर सिंह ने इरफान अंसारी से उनके जामताड़ा आवास पर गुफ्तगू की। उन्होंने कहा कि सांसद ने सारठ में विकास का एक भी काम नहीं किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 11:55 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 11:55 AM (IST)
Jharkhand Congress के कार्यकारी अध्यक्ष के घर से भाजपा एमएलए ने पार्टी एमपी के खिलाफ खोला मोर्चा, दुमका सांसद ने किया पलटवार
Jharkhand Congress के कार्यकारी अध्यक्ष के घर से भाजपा एमएलए ने पार्टी एमपी के खिलाफ खोला मोर्चा, दुमका सांसद ने किया पलटवार

मधुपुर, जेएनएन। किसी न किसी कारणों से हमेशा चर्चा में रहने वाले सारठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी भाजपा के सांसद सुनील सोरेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि रणधीर ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी के घर में बैठकर अपनी ही पार्टी सांसद के खिलाफ बयानबाजी की है। इससे तरत-तरह की चर्चा हो रही है। इस मुद्दे पर दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने पलटवार किया है। उन्होंने पूछा है-रणधीर सिंह बताएं कि वह किस पार्टी के विधायक हैं? 

loksabha election banner

शिलापट्ट पर सांसद के नाम से भड़के विधायक 

पूर्व मंत्री सह सारठ के भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने मंगलवार की शाम जामताड़ा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी से मुलाकात की। दुमका के भाजपा सांसद सुनील सोरेन के खिलाफ रणधीर सिंह खुल कर बोले। कांग्र्रेस विधायक इरफान अंसारी को कर्मवीर और ज्ञानी विधायक बता डाला। रणधीर सिंह ने कहा कि सांसद सुनील सोरेन नाराजगी जताते हैं कि मुख्यमंत्री संपोषित योजना के शिलापïट्ट पर उनका नाम नहीं लिखा गया। राज्य सरकार की सरकारी योजना में पहला नाम सांसद का नहीं होगा। इरफान अंसारी ने जामताड़ा की योजना में सांसद का पहला नाम नहीं देकर ठीक किया। सारठ में भी यही होगा। पहला नाम विधायक का होगा, फिर सांसद का। उन्होंने कहा कि दुमका सांसद विकास करेंगे तो खुद ब खुद उनका नाम होगा। विकास के काम पर नहीं बल्कि नाम पर उनका ध्यान है। उन्होंने कहा कि सांसद का चुनाव लड़ रहे थे तो पल पल में उन्हें फोन करते थे। सांसद बन गए तो सारठ आने पर विधायक होने के नाते उन्हें एक फोन तक नहीं करते। सारठ विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी कर रहे हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन दुमका के सांसद थे तो विधायकों को शिलान्यास या उदघाटन करने के लिए कहते थे। शिबू सोरेन कहते थे कि अपना नाम लिखवा लेना। सुनील सोरेन को शिबू सोरेन से कुछ सीखना चाहिए।

इरफान अंसारी के साथ की गुफ्तगू 

रणधीर सिंह ने इरफान अंसारी से उनके जामताड़ा आवास पर गुफ्तगू की। उन्होंने कहा कि सांसद ने सारठ में विकास का एक भी काम नहीं किया है। चुनाव जीतने के बाद सुनील सोरेन का नजरिया बदल गया है। वे भूल गए हैं कि फेस बुक के सहारे सांसद नहीं बने हैं। मोदीजी को पीएम बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों ने उन्हें वोट दिया था। मैंने तन, मन एवं धन से उन्हें मदद की थी। सुनील सोरेन सब कुछ भूल गए हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि इरफान अंसारी बढिय़ा जनप्रतिनिधि हैं। वे दिन रात आम जनता के लिए खड़ा रहते हैं। उनके दुख दर्द में शामिल होते हैं। जनता के हित की लड़ाई लड़ते हैं। 

भाजपा में रणधीर से बड़ा कोई नेता नहीं 

जामताड़ा के कांग्र्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा में रणधीर सिंह से बड़ा कोई नेता नहीं है। वे जनता के सच्चे हितैषी हैं। 

विधायक बताएं वह कांग्रेस के हैं या बीजेपी के

दुमका सांसद सुनील सोरेन ने सारठ विधायक रणधीर सिंह पर पलटवार किया है। पूछा कि पहले यह बताएं कि वह भाजपा के हैं या कांग्रेस के। एक तो प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं, उसपर बचकानी हरकत करते हैं। सांसद ने कहा कि सारठ और जामताड़ा विधायक अपने यहां की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के शिलापट पर मेरा नाम नहीं देते हैं। इसी मामले को दिशा की बैठक में रखा। प्रशासन से कहा कि वह इसे देखें। नहीं तो इस मामले को आगे उचित प्लेटफार्म पर रखेंगे। और हमने तो यह सवाल प्रशासन से किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.