Move to Jagran APP

Dhanbad Assembly Election Result 2019 : जीत के बाद सड़क किनारे चाट खाते स्पॉट हुए भाजपा विधायक, समर्थकों के साथ मनाया जश्न

धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ सड़क किनारे चाट व पानीपुरी खाते हुए देखे गए। उनके साथ भाजपा नेता हरिप्रकाश लाटा ने भी पानीपुरी का आनंद लिया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 09:24 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 09:32 AM (IST)
Dhanbad Assembly Election Result 2019 : जीत के बाद सड़क किनारे चाट खाते स्पॉट हुए भाजपा विधायक, समर्थकों के साथ मनाया जश्न
Dhanbad Assembly Election Result 2019 : जीत के बाद सड़क किनारे चाट खाते स्पॉट हुए भाजपा विधायक, समर्थकों के साथ मनाया जश्न

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Assembly Election Result 2019 धनबाद विधानसभा सीट से भाजपा के राज सिन्हा को 30,629 मतों से जीत मिली है। अपनी जीत के बाद मंगलवार को राज सिन्हा अलग ही अंदाज में देखें गए। केंदुआ में आयोजित सम्मान समारोह में जाने के क्रम में वे अपने समर्थकों के साथ रास्ते में रुककर चाट व पानीपुरी खाते हुए देखे गए। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता हरिप्रकाश लाटा भी मौजूद थे।

loksabha election banner

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक की जीत पर केंदुआ में एक सम्मान समारोह का रखा था। राज अपने समर्थकों के साथ उसी सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी रास्तें में उन्हें सड़क किनारे चाट-पानीपुरी का ठेला दिख गया। फिर क्या, राज ने गाड़ी रोकवाया और तीन माह तक चले मैराथन चुनाव अभियान के बाद अपनी जिह्वा को त्रिप्त करने लगे। उन्होंने चटपटा चाट बनवाया और अपने समर्थकों के साथ जीत के जश्न को चाट व पानीपुरी खाकर सेलिब्रेट किया।

इस तरह सड़क पर पहले भी हो चुके हैं स्पॉट : राज का यह देसी अंदाज देखकर हर कोई अचंभित था। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब विधायक राज सिन्हा इस तरह सड़क पर स्पॉट हुए हो। इससे पहले भी वो एक बार बाइक शो रूम के उद्धाटन में गए थे और स्कूटी लेकर राइड पर निकल गए थे। तब धनबाद विधायक हेलमेट नहीं पहने थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई भी हुई थी। तभी केंद्र सरकार ने नया मोटर व्हीकल नियम लागू किया था।

मन्नान मल्लिक को हराकर दूसरी बार विधायक बने राज : विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा के राज सिन्हा ने धनबाद सीट पर 30,629 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 1,20,773 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मन्नान मल्लिक को 90,144 मत मिले। वे धनबाद विस क्षेत्र से दूसरे स्थान पर रहे। यहां से तीसरे नंबर स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सिंह उर्फ बबलू को कुल 2,852 मत ही मिले। राज सिन्हा 2014 के चुनाव में मन्नान मल्लिक को हराकर पहली बार विधायक बने थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.