वासेपुर में नए पुल को लेकर CM से मिले Raj, मिला निर्माण का आश्वासन Dhanbad News
भाजपा विधायक राज सिन्हा ने धनबाद कबाड़ी पट्टी मोड़ से भूली जाने वाली पथ में घनी आबादी वाले वासेपुर के पास जर्जर पुराने पुल के स्थान पर नया निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की है।
धनबाद, जेएनएन। साढ़े चार साल में जो काम नहीं हुए उसे शेष पांच माह में पूरा करने के लिए धनबाद के विधायक राज सिन्हा जोर लगा रहे हैं। विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल दिसंबर के अंत तक है। नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले विधायक चाहते हैं कि वासेपुर में जर्जर पुलिया के पास ही एक नए पुल का निर्माण शुरू हो। इसके लिए भाजपा विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की है।
भाजपा विधायक राज सिन्हा ने धनबाद कबाड़ी पट्टी मोड़ से भूली जाने वाली पथ में घनी आबादी वाले वासेपुर के पास जर्जर पुराना पुलिया को मरम्मत करने की मांग मुख्य मंत्री से की है। सिन्हा ने मुख्य मंत्री के समझ रखा कि धनबाद को भूली से जोडऩे का यह रास्ता है। वासेपुर मुहल्ला भी अपने आप में एक अल्पसंख्यक आबादी वाला एक छोटा नगर है। इस पुलिया से हर रोज हजारों वाहन का आना जाना होता यह पुलिया काफी पुराना और जर्जर हो गई है। कभी भी टूट सकता है। जिससे घनी आबादी को परेशानी होगी। नए पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की है। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन विधायक को दिया। विधायक ने इस संबंध में उन्हें पत्र भी सौंपा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप