BJP membership campaign: लक्ष्य हासिल करने में विधायकों के छूट रहे पसीने Dhanbad News
भाजपा की ओर से धनबाद के भूदा स्थित शीतला मंदिर में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व धीरज शर्मा कर रहे थे। इस दौरान करीब दो सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
धनबाद, जेएनएन। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को पचास-पचास हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दे रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में विधायकों के पसीने छूट रहे हैं। एक महीने होने को हैं लेकिन विधायकगण लक्ष्य से दूर हैं। सामने विधानसभा चुनाव है। लक्ष्य हासिल न करने पर इमेज खराब होगी। ऐसे में विधायक कोई जोखिम लेने के मू़ड में नहीं हैं।
भाजपा की ओर से रविवार को धनबाद के भूदा स्थित शीतला मंदिर में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व धीरज शर्मा कर रहे थे। इस दौरान करीब दो सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभियान के दौरान मुख्य रूप से विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि झारखंड का व्यवस्थित रूप से भाजपा ही विकास कर रही है। कोयलांचल विश्वविद्यालय, आइआइटी, सिंदरी में उद्योग हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने लोगों को सदस्यता के लिए प्रेरित किया। मौके पर धनबाद सदस्याता प्रभारी मानस प्रसून, सह प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, सतेंद्र, दिलीप सिंह, मौसम सिंह, सुशील सिंह संजय कुशवाहा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप