विधानसभा सत्र समाप्त होते ही भाजपा विधायकों को मिला पश्चिम बंगाल चुनाव का टास्क, इंद्रजीत-अपर्णा ने संभाला मोर्चा
सिंदरी विधायक इंद्रजीत महताे ने पुरुलिया जिला के पाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। महताे ने बताया कि पुरुलिया इलाके में महताे बहुल इलाका है। पुरुलिया संसदीय सीट से फिलहाल ज्याेतिर्मय महताे भाजपा सांसद हैं।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हाेते ही भाजपा ने अपने विधायकाें काे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का टास्क थमा दिया है। इसके तहत सिंदरी विधायक इंद्रजीत महताे काे पुरुलिया जिले के पाड़ा विधानसभा सीट में प्रचार करने का दायित्व मिला है तो निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने मेदिनीपुर जिला के केशियारी विधानसभा सीट का माेर्चा संभालने काे कहा गया है। दाेनाें ने ही माेर्चा संभाल भी लिया है। हालांकि नगर विधायक राज सिन्हा और बाघमारा विधायक ढुलू महताे अभी तक सीमा पार नहीं पहुंचे हैं। झारखंड भाजपा के विधायक एक-एक कर पश्चिम बंगाल में पहुंच रहे हैं।
सोनाली मुर्मू के पक्ष में प्रचार करतीं अपर्णा सेनगुप्ता
महताे बहुल है पुरुलिया
सिंदरी विधायक इंद्रजीत महताे ने पुरुलिया जिला के पाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। महताे ने बताया कि पुरुलिया महताे बहुल इलाका है। पुरुलिया संसदीय सीट से फिलहाल ज्याेतिर्मय महताे भाजपा सांसद हैं। पाड़ा विस सीट के लिए नदिया चंद्र बाउरी काे टिकट मिला है। विधायक ने उनके पक्ष में कुर्मी वाेटाें की लामबंदी काे काेड़ाडीह इलाके में नुक्कड़ सभा की। अन्य इलाकाें में भी वे देर रात तक सभा करते रहे। यहां 27 काे मतदान हाेना है।
अपर्णा ने कहा- दाे मई, दीदी गई
निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने भी मेदिनीपुर के केशियारी विधानसभा सीट पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार काे उन्हाेंने पार्टी प्रतयाशी साेनाली मुर्मू के पक्ष में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। नुक्कड़ सभाएं की और राेड शो भी किया। अपर्णा ने राेड शाे में वाेट फॉर साेनार बांग्ला की अपील की। सेनगुप्ता ने कहा कि राेड शाे की भीड़ बता रही थी कि दाे मई, दीदी गई। यहां भी 27 काे ही मतदान है।