Move to Jagran APP

Viral Video पर भाजपा विधायक ने दी सफाई, विरोधियों की बताई साजिश

भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि रघुवर शासनकाल में ही देवघर और जामताड़ा में साइबर थाना खुला। लगातार इस पर काम हुआ और आज भी हो रहा है। वीडियो को एडिट करने की साजिश जिन लोगों ने की है उसकी जांच होनी चाहिए।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:48 PM (IST)
Viral Video पर भाजपा विधायक ने दी सफाई, विरोधियों की बताई साजिश
सारठ के भाजपा विधायक रणधीर सिंह ( फाइल फोटो)।

देवघर, जेएनएन। पुराने वीडियो को एडिट कर बदनाम करने की साजिश की गई है। आजादी के बाद पहली दफा सारठ विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है तो चंद लोग जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि को बदनाम कर रहे हैं। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने वायरल वीडियो पर बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि आज तक किसी भी पुलिस पदाधिकारी से साइबर आरोपित के लिए पैरवी नहीं की है।

loksabha election banner

देवघर पुलिस साइबर में लगातार अच्छा काम रही है, कभी कोई टिपण्णी नहीं की। यह अचानक डेढ़ साल का पुराना वीडियो जो एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का है, उसे एडिट कर वायरल कर दिया गया। जो लोग आज राजनीति के भूले बिसरे गीत हो गए हैं, वह साजिश कर रहे हैं। जनता सब देख रही है, जनता की बदौलत ही वह दूसरी बार विधायक बने हैं। रघुवर सरकार में उन्होंने मंत्री रहते हुए जो कार्य किया है, उसे जनता ने देखा और दोबारा सारठ के विकास के लिए चुना है। वह जनता के दिल में बसे हुए हैं, चंद लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।  तो जनता ही मौका आने पर जवाब देगी। क्योंकि जनता की मांग पर एक एक समस्या का निदान कर सारठ विधानसभा को चमन बनाने का काम किया है। आत्मनिर्भर सारठ की ओर कदम बढ़ चुका है। और यह जारी है, विकास एक सतत प्रक्रिया है।

रघुवर शासनकाल में ही देवघर और जामताड़ा में साइबर थाना खुला। लगातार इस पर काम हुआ और आज भी हो रहा है। वीडियो को एडिट करने की साजिश जिन लोगों ने की है उसकी जांच के लिए डीजीपी, डीआइजी और एसपी को लिखा है। जांच में यह बात सामने आएगी कि इसके पीछे कौन कौन से लोग हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.