Move to Jagran APP

खनिज संपदा की हो रही अंधाधुंध लूट: विधायक

संस कुमारधुबी भारतीय जनता युवा मोर्चा एग्यारकुंड मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को काल

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 07:38 PM (IST)
खनिज संपदा की हो रही अंधाधुंध लूट: विधायक
खनिज संपदा की हो रही अंधाधुंध लूट: विधायक

संस, कुमारधुबी : भारतीय जनता युवा मोर्चा एग्यारकुंड मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कालीमंडा में हुई। बैठक में मुख्य रूप से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता शामिल थे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत फूल एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यसमिति में झारखंड सरकार की नाकामी, वादाखिलाफी, युवाओं को रोजगार नहीं देना, खनिज संपदा की खुली लूट, बिजली कटौती की समस्या, आए दिन कानून व्यवस्था मजाक उड़ाते हुए हिसक घटनाएं होना, जेपीएससी परीक्षा में हुए कदाचार के खिलाफ आनेवाले समय में भाजयुमो आंदोलनरत रहेगा। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शशिकांत दुबे तथा संचालन पंकज सिंह ने की। मौके पर गुड़डू सिंह, अमर साव, सोमेन सिंह, मिथलेश कुमार, उपाध्यक्ष चुन्नू सिंह, धीरज पांडे, महामंत्री हरी कुमार, रणविजय यादव, मंत्री करण कुमार, बीरेंद्र नोनिया, कोषाध्यक्ष जीतेश कुमार, इंदु देवी, रजनी, दुर्गा देवी, गीता, राजीव रंजन, प्रतीक सिंह, मुकेश साव, मुकेश दास, सोनू मोदी, सोनू प्रसाद, राहुल पासवान, बिपिन पासवान, राहुल यादव, सूरज रजक, रवि कुमार, रामजी, आशीष, विजय प्रताप, चंद्रशेखर, राजू थापा, सहित दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.