कांग्रेस-आजसू के आंदोलन में कूदी भाजपा, महिला मोर्चा ने रोजगार की मांग को लेकर दिया धरना Dhanbad News
22 जनवरी से ही यहां पर कांग्रेस आजसू और संयुक्त ग्रामीण मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम व धरना चल रहा है जिससे कंपनी का कार्य पूरी तरह से ठप है।
धनबाद, जेएनएन। बासदेवपुर कोलियरी में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने धरना पर दिया। इसकी अगुवाई मोर्चा की के पूर्व जिलाध्यक्ष गीता सिंह ने की। उन्होंने कहा कि धरना के माध्यम से कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी गई है। स्थानीय बेरोजगारों का नियोजन लिए बिना कोई समझौता नहीं होगा।
गीता ने कहा कि अब तक हम लोग चक्का जाम नहीं किया है। इसके बावजूद हमें पत्र क्यों दिया गया? अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। गौरतलब है कि 22 जनवरी से यहां पर कांग्रेस, आजसू व संयुक्त ग्रामीण मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, आंदोलन व धरना चल रहा है, जिससे कंपनी का कार्य पूरी तरह से ठप है। वहीं बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान करने के बजाय परियोजना स्थल से हटने को कहा है।
बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के इस रवैये से आंदोलनकारियों में जबर्दस्त आक्रोश है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी कंपनी का चक्का जाम रहेगा। धरना में प्रिया सिंह, सुशीला देवी, किरण देवी, प्रीति सिंह, गीता देवी, खरबूजी प्रामाणिक, राजकुमार बहादुर, संजय सिंह, वीरेंद्र प्रमाणिक, गोला भुइयां, संजू अंसारी, भुवनेश्वर ठाकुर आदि मौजूद थे।