Move to Jagran APP

BJP Dhanbad: ग्रामीण भाजपा पर कालनेमि का साया, नेताओं ने कहा- अब वेश बदलकर लोगों को ठगने आया है

BJP Dhanbad भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने सेवा सप्ताह को लेकर प्रभारियों की सूची जारी की है। उसपर चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने आपत्ति जताई है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 09:58 AM (IST)
BJP Dhanbad: ग्रामीण भाजपा पर कालनेमि का साया, नेताओं ने कहा- अब वेश बदलकर लोगों को ठगने आया है
BJP Dhanbad: ग्रामीण भाजपा पर कालनेमि का साया, नेताओं ने कहा- अब वेश बदलकर लोगों को ठगने आया है

धनबाद, जेएनएन। BJP Dhanbad भाजपा ग्रामीण जिला कमेटी एक बार फिर विवादों में है। जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने सेवा सप्ताह की सफलता को लेकर प्रभारियों की जो सूची जारी की है। उस पर चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बावरी और उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने आपत्ति जताई है। दोनों ने प्रभारियों की सूची में शामिल संजय सिंह पिंटू को कालनेमि बताया है।

loksabha election banner

नेताओं ने कहा है कि संजय सिंह पिंटू जानकी राखा व संदीप चटर्जी ने नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार डब्लू बावरी व जयप्रकाश सिंह का विरोध किया था। तब नगर विकास समिति नामक संगठन बनाकर इन लोगों ने स्वयं चुनाव लड़ा था। जानकी राखा अध्यक्ष व संदीप चटर्जी उपाध्यक्ष पद पर लड़े व इनके लिए संजय सिंह पिंटू ने मुद्रा मोचन किया। अब यह लोग पद की लालसा में भाजपा में शामिल हो गए हैं। यदि इन्हें फलने फूलने दिया गया तो यह पार्टी के लिए नुकसानदेह होगा। नेताओं ने संजय सिंह पिंटू को कालनेमि बताया है नेताओं ने संजय सिंह पिंटू को कालनेमि बताते हुए कहा कि अब वेश बदलकर लोगों को ठगने आया है।

कौन था कालनेमि : रामायण में कालनेमि नामक राक्षस की चर्चा है। शक्ति प्रहार से मूर्छित लक्ष्मण के प्राण बचाने को जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने जा रहे थे तो कालनेमि ने साधु वेश धारण कर उन्हें उलझाने और उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा था। बजरंगबली उसके राम धुन के माया जाल में फंस भी गए लेकिन जल्द ही वास्तविकता जानकर उसका वध कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.